Papaya Cultivation: इस फल को उगाकर किसान कर सकते हैं अच्छी-खासी कमाई, जानें
Papaya Farming: खेती करके भी अच्छी कमाई की जा सकती हैं। हम आपको आज ऐसे युवा किसान की कहानी बताने जा रहे हैं, जो पपीता की जैविक खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

Top Haryana, New Delhi: देशभर के किसान अब परंपरागत खेती को छोड़ कर बागवानी खेती की तरफ बढ़ने लगे हैं। किसान अब काफी जागरूक हो गए हैं। पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक तकनीक की मदद से नगदी फसलों को उगाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे ही एक किसान के बारें में बताने जा रहें हैं जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से हैं। मधुबनी के किसान मनिंदर कुशवाहा फलों की खेती करके बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। मनिंदर ने बताया कि उन्होंने और किसानों से हटकर करने की कोशिश की। इसी का परिणाम आज आपके सामने हैं। उन्होंने पपीता की खेती शुरू की। इसी से अब वे साल के लाखों रुपये कमा रहें हैं।
पपीता की खेती करने का आइडिया कहां से मिला
किसान मनिंदर कुशवाहा का कहना है कि इससे पहले वह केले की खेती करते थे। केले की खेती से अधिक फायदा नहीं हो रहा था। बाद में उन्होंने कुछ अलग करने की मन में सोची और इसके बाद उनके दिमाग में पपीता की खेती करने का ख्याल आया।
जब पपीता की खेती करने के बारे में उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत की तो लोगों ने उनसे कहा कि पपीता में कोई मुनाफा नहीं होने वाला है। ऐसे में मनिंदर ने उन लोगों से कहा कि मैं पपीता की खेती करूंगा और इसमें तगड़ा मुनाफा कमाकर आपको दिखाउंगा।
इसके बाद में उन्होंने इसकी खेती को शुरू कर दिया। अब वे बताते हैं कि इससे वे लाखों रूपये कमातें हैं। मनिंदर ने बताया कि पपीता की खेती साल के सभी महीनों में की जा सकती है। पपीता की खेती के लिए अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान अच्छा रहता हैं। पपीते की खेती के लिए पहले नर्सरी में पौधे उगाए जाते है। इसके बाद में इसकी खेतों में रोपाई की जाती है।
कितना उत्पादन होता हैं
किसान पपीते के एक पेड़ से एक सीजन में करीब 40 किलो फल प्राप्त कर सकते हैं। 1 हेक्टेयर में पपीते के करीब 2250 पेड़ तैयार किए जा सकते हैं। इस तरह से एक हेक्टेयर पपीते की फसल से 900 क्विंटल पपीता पैदा किया जा सकता है। एक हेक्टेयर में पपीते की खेती करके किसान साल के10 लाख रुपये कमा सकते हैं।