top haryana

Haryana Today Weather: हरियाणा में आज इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Haryana Today Weather: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानें मौसम की पूरी जानकारी...
 
हरियाणा में आज इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा था।
अब मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों में आज (सोमवार) को आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- MSP Hike 2025: किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा, खरीफ फसलों के MSP में हुई बढ़ोतरी

बीते एक हफ्ते में बदला मौसम

हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। 23 मई से 29 मई तक के दौरान राज्य में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे मई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मई में 17 साल का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

काफी हद तक लू का असर खत्म

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से अब राज्य में गर्म हवाओं यानी लू का असर कम हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्म और शुष्क हवाएं अब ठंडी और नम हवा में बदल जाएंगी, जिससे लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

किसानों और आम लोगों के लिए राहत

यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है। जिन इलाकों में गर्मी की वजह से फसलें सूख रही थीं। वहां अब मिट्टी में नमी आ गई है। आम लोग भी तेज धूप और गर्मी से परेशान थे लेकिन अब मौसम सुहाना हो गया है। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

जिला प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सावधानी से रहने और बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Alert: अगले 3 घंटों में होगी तेज बारिश और तूफानी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट