Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में हो सकती है बारिश, तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी
top haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में हो सकती है बारिश, तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: IMD का अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे में हो सकती है इन जिलों में बारिश...

 
हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में हो सकती है बारिश, तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है| बीते कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है और मौसम सुहावना हो गया है| मौसम विभाग ने 11 मई तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है|

यह भी पढ़ें- Haryana news: किसानों के लिए खुशखबरी, इन 17 जिलों में जारी हुआ मुआवजा, साथ मे मिलेगी ये चीजें मुफ्त

ताज़ा अलर्ट – अगले 3 घंटे में बारिश और तेज़ हवाएं संभव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले तीन घंटों के भीतर हरियाणा के कुछ हिस्सों में गर्जन, बिजली की चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है|
विशेषकर पंचकूला में मेघगर्जन, आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है|

 

कहां-कहां हो सकती है बारिश?
आज 7 मई को राज्य के कई जिलों में वर्षा के आसार हैं|

  • सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में लगभग 25% बारिश की संभावना जताई गई है|
  • अन्य जिलों में यह संभावना 25 से 50 प्रतिशत तक हो सकती है|

8 मई का पूर्वानुमान(कल का मौसम)
मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई को हरियाणा के 6 जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क (dry) रहने की संभावना है|

यह भी पढ़ें- Mandi Bhav: हरियाणा में सिरसा मंडी के ताजा भाव, जानें सभी फसलों के नए दाम