Haryana news: किसानों के लिए खुशखबरी, इन 17 जिलों में जारी हुआ मुआवजा, साथ मे मिलेगी ये चीजें मुफ्त

Top Haryana: राज्य में हाल ही में खेतों में लगी आग से किसानों की फसलें बुरी तरह जल गई थीं। इस नुकसान को देखते हुए सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में 17 जिलों के 151 किसानों के खातों में लगभग 86.96 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की है। यह मुआवजा करीब 324 एकड़ जमीन पर हुई फसल हानि के लिए दिया गया है।
इस राहत राशि को दो विभागों राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मिलकर जारी किया गया है। खास बात यह है कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसानों को आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा कृषि विभाग की ओर से भी दिया गया है। इससे किसानों को पहले की तुलना में दोहरी मदद मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Mandi Bhav: हरियाणा में सिरसा मंडी के ताजा भाव, जानें सभी फसलों के नए दाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसलें आग से जल गई हैं, उन्हें अगली फसल के लिए सरकार की तरफ से मुफ्त खाद और बीज भी दिया जाएगा। इससे किसानों को अगली फसल की तैयारी में आर्थिक मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी क्योंकि वे हमारे अन्नदाता हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में रबी फसल के दौरान खेतों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसानों से नुकसान के दावे लेने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है।
इस पोर्टल पर किसान खुद अपनी फसल के नुकसान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद क्षेत्र के राजस्व अधिकारी नुकसान की जांच कर रिपोर्ट पोर्टल पर डालते हैं। जांच के बाद यदि दावा सही पाया जाता है, तो किसान को सीधे उसके खाते में मुआवजा भेज दिया जाता है।
इस प्रक्रिया को सरकार ने "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल से जोड़ा है ताकि यह पूरी तरह पारदर्शी और आसान हो। पहले जहां किसानों को मुआवजा पाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, वहीं अब यह काम ऑनलाइन और सरल तरीके से हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी