top haryana

Haryana Weather Alert: अगले 3 घंटों में होगी तेज बारिश और तूफानी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Alert: Charhki Dadri, Hisar, Rewari समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का भी खतरा...

 
haryana weather
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है| राज्य के कई जिलों में बादल छा गए हैं और कुछ इलाकों में तेज बारिश शुरू भी हो चुकी है| भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है|

Also Read- MSP Hike 2025: किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा, खरीफ फसलों के MSP में हुई बढ़ोतरी

किन-किन जिलों में दिखेगा असर?
मौसम विभाग के अनुसार, चरखी दादरी (Charkhi Dadri), भिवानी (Bhiwani), रेवाड़ी (Rewari), झज्जर (Jhajjar), रोहतक (Rohtak), हिसार (Hisar) और महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश हो सकती है|

इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जो अचानक आंधी या तूफान का रूप ले सकती हैं|

बिजली गिरने और तेज हवाओं से रहें सतर्क
IMD ने चेताया है कि कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की संभावना भी है| ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों| यदि आप बाहर हैं तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें|

Also Read- Haryana news: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों से फसली कर्ज पर अब ब्याज नहीं पड़ेगा देना