Which river of India flows through maximum number of states?
भारत प्रकृति की गोद में बसा हुआ देश है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
भारत नदी, झरनों, झीलों, पहाड़, पर्वतों आदि से घिरा हुआ देश है। यहां हजारों छोटी- बड़ी नदियां बहती हैं। यहां नदियों को मां समान माना जाता है।
भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी गंगा है। यह उत्तराखंड़ के गंगोत्री हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
गंगा नदी भारत में 2525 किलोमीटर बहती है। यह भारत के अलावा बांग्लादेश में भी बहती है।
गंगा नदी भारत में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
उत्तराखंड में गंगा नदी देवप्रयाग, गढ़वाल, ऋषिकेश और हरिद्वार से बहती है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर से होकर बहती है।
आपके दिमाग में यह सवाल आ सकता है कि भारत में ऐसी कौन सी नदी है, जो सबसे अधिक राज्यों से होकर बहती है।