Take care of your children in summer
बच्चों को खूब पानी पिलाएं। आप उन्हें ताजे फलों का रस और घर की बनी लस्सी भी दे सकते हैं।
गर्मी के दिनों में बच्चों को हल्का और ताजा भोजन कराएं। उन्हें ताजे फल, सलाद, दही और ठंडे दूध से बनी चीजें खिलाएं। तला-भुना खाना कम दें।
गर्मियों में बच्चों को बार-बार हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाने से पहले।
बच्चों को सूती और हल्के कपड़े पहनाएं, ताकि उन्हें गर्मी कम लगे।
गर्मी में बच्चों को जितना हो सके शाम के समय या ठंडी जगह पर खेलने दें।
गर्मियों में बच्चों की मालिश करना सही है, लेकिन इसके लिए सही तेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
जिस कमरे में बच्चा रहता है, उसका तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच होना चाहिए।