महेंद्र सिंह धोनी से सीखें जिंदगी के ये 9 सबक

Learn these 9 life lessons from Mahendra Singh Dhoni

Read more

धैर्य

चाहे स्थिति कितनी ही तनावपूर्ण हो, धोनी मैदान पर कभी घबराते नहीं हैं। इसी तरह जीवन में व्यक्ति को भी धैर्य के साथ काम लेना चाहिए।

गलतियों से सीख

धोनी को मैदान पर एक ही प्रकार की गलती करते कम देखा गया है। वे पूर्व में की हुई अपनी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। हमें भी अपनी जिंदगी में ऐसा ही करना चाहिए।

योजना का निर्माण

धोनी अपने विरोधियों को भी अच्छी तरह समझते हैं और परिस्थिति के अनुसार योजना बनाते हैं। बिना योजना बनाए जीवन में सफलता प्राप्त करना मुश्किल होता है।

अपनी क्षमताओं पर विश्वास

धोनी हर समय हर मैच में लगातार एक्टिव रहते हैं। वे अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हैं और खुद को बैक करते हैं। इसी तरह हमें भी जीवन में भरोसा रखना चाहिए।

जीत और हार-दोनों में शालीन

धोनी जीतें या हारें, हमेशा विनम्र रहते हैं। विनम्रता हमारे जीवन का एक प्रमुख गुण है। हार और जीत दोनों ही परिस्थिति में व्यक्ति का समभावी बने रहना उसकी महानता के गुण को परिलक्षित करता है।

फिनिशिंग

धोनी क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर के तौर पर जाने जाते रहे हैं। जिस तरह धोनी अपने अंदाज में मैच को फिनिश करते हैं उसी तरह हमें भी अपने जीवन में कोई भी काम दूसरों पर और कल के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।

कभी हार ना मानना

धोनी अपने करियर के शुरुआत में रेलवे टीसी रहे और उन्हें भारतीय क्रिकेट में एंट्री के लिए काफी संघर्ष और इंतजार करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। एक आम व्यक्ति को भी जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ना चाहिए। उसे कभी हार नहीं माननी चाहिए।

कप्तान वाला रवैया

आप खुद को आगे करके टीम के हित में सोचें। जिस तरह धोनी खुद को आदर्श बनाकर अपनी टीम को प्रेरित करते हैं, उसी तरह आपको भी अपने जीवन में कोई भी कार्य पूरी कुशलता से करना चाहिए।