आइसक्रीम भले ही आपको बहुत पसंद हो, लेकिन ज्यादा खाने से ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि आइसक्रीम खाने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं...
आइसक्रीम में ज्यादा फैट और कैलोरी होती है। रोज-रोज खाने से वजन जल्दी बढ़ सकता है, खासकर अगर आप ज्यादा एक्टिव नहीं रहते।
इसमें बहुत ज्यादा शुगर होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ज्यादा आइसक्रीम खाने से शरीर में इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, जिससे डायबिटीज हो सकती है।
आइसक्रीम में खराब फैट (सैचुरेटेड और ट्रांस फैट) होता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
कुछ लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद गैस, अपच या दस्त हो सकते हैं, क्योंकि इसमें लैक्टोज होता है जो कुछ लोगों को नहीं पचता।
इसमें मौजूद चीनी दांतों को खराब कर सकती है। इससे कैविटी और सड़न की समस्या हो सकती है, खासकर बच्चों में।
बहुत ठंडी आइसक्रीम खाने से गले में खराश हो सकती है और सर्दी-जुकाम बढ़ सकता है, खासकर जब पहले से गला खराब हो।
आइसक्रीम में मिलाए गए कुछ चीजों जैसे दूध, ड्राय फ्रूट्स या फ्लेवर से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूजन हो सकती है।