Xiaomi new smartphone: जल्द लॉन्च होगा Xiaomi का ये जबरदस्त स्मार्टफोन, फीचर्स भी है लाजवाब

Top haryana: Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से चलता है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है।
Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। ये स्मार्टफोन 11 मार्च 2025 को एक इवेंट में लॉन्च होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन को पहले चीन और MWC 2025 में बार्सिलोना में पेश किया जा चुका है। Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का WQHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 3200 नाइट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
स्टोरेज
यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से चलता है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है। कैमरा सिस्टम Leica द्वारा ट्यून किया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 70mm फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा और 14 mm का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। यह 4K वीडियो 120fps और Dolby Vision 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 5410 mAh की बैटरी है। यह 90W वायर चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Xiaomi 15 की खासियत
Xiaomi 15 का डिजाइन थोड़ा छोटा है। इसमें 6.36 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है। इसके कैमरे में 50MP का Leica मुख्य कैमरा, 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस और 14mm का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। यह 8K वीडियो 30fps और Dolby Vision 4K 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। यह भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है और इसमें 5240 mAh की बैटरी है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन AI फीचर्स से लैस होगा।
इस कलर में होगा मौजूद
Xiaomi 15 Ultra Silver Chrome रंग में मौजूद होगा। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। Xiaomi 15 को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज होगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 70mm फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा और 14 mm का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। ऐसे में Xiaomi लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इसे आप amazon खरीद सकते है।