top haryana

Vande Bharat Train: जम्मू कश्मीर की भारी ठंड में भी मिलेगा गर्मी का अहसास, देश की सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर 

Vande Bharat Train: कश्मीर घाटी की यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए पहली ट्रेन के रूप में हमारे देश की सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस  चुना गया है। वंदे भारत ट्रेन में बहुत से नए खास व आधुनिक फीचर्स जोड़े गए है। 

 
Vande Bharat Train: जम्मू कश्मीर की भारी ठंड में भी मिलेगा गर्मी का अहसास, देश की सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर 

TOP HARYANA: हमारे देश में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक रेलवे लाइन के माध्यम से देश को जोड़ने के लिए शुरू किया गया  प्रोजेक्ट USBRL का काम पूर्ण तरीके से पूरा हो चुका है। थोड़े ही समय बाद दिल्ली से चलकर ट्रेनें सीधे कश्मीर घाटी तक जाने वाली है, जिसके लिए पहली ट्रेन के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चुना है। जम्मू कश्मीर की भारी ठंड, घाटी की बर्फ़बारी और जीरो डिग्री से नीचे के तापमान को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई नए फ़ीचर्स शामिल किए गए है।   

USBRL प्रोजेक्ट हुआ लगभग पूरा

कश्मीर घाटी  की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें अभी तक केवल कटरा तक जाती हैं, इसके बाद रेलवे लाइन बिछाने का काम सामरिक महत्व वाले USBRL प्रोजेक्ट के चल रहा था, जो इस समय पूरा हो गया है। अब केवल बीच में 17 किलोमीटर का हिस्सा बिना बने रह चुका है, जिसको भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बनने से ट्रेन उधमपुर, जम्मू, कटरा से रियासी जिले के अंजी ब्रिज और चिनाब ब्रिज से होते हुए जाएगी। ट्रेन संगलदान, बनिहाल के रास्ते से होते हुए श्रीनगर और बारामूला तक सीधे रास्ते जाएगी। इस रूट से जाने पर सड़क मार्ग की तुलना में 6 घंटे की बचत होने वाली है। 

बर्फबारी में ये होती हैं ये समस्याएं 

कश्मीर घाटी में ट्रेनों के परिचालन के दौरान ज़ीरो डिग्री से नीचे का तापमान और अधिक बर्फबारी एक बहुत बड़ी चुनौती है। विंड स्क्रीन पर बर्फबारी गिरने की वजह से लोको पायलट को आगे का रास्ता दिखना बिल्कुल ही बंद हो जाता है। अधिक ठंड और माइनस तापमान होने के कारण से ट्वाइलेट की पाइप लाइन तक भी जम जाती है, जिसके चलते यात्रियों का भी ठंड से बुरा हाल और परेशान हो जाते है। 

वंदे भारत में हुए ये बदलाव  

नॉर्थन रेलवे के मुख्य सूचना अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेन में पायलट केबिन की विंड स्क्रीन को डबल लेयर वाले कांच से बनाया गया है। जिनके बीच में हीटिंग एलिमेंट लगाया गया है, जिस पर चिपक जाने वाली बर्फ हाथों हाथ ही नीचे गिर जाएगी। इस विद स्क्रीन के वाइपर से भी गर्म पानी निकलेगा, जो बाकी बची हुई सारी बर्फ और भाप को साफ कर देगा। 

यह नए फ़ीचर्स और आधुनिक वंदे भारत में लोको पायलट केबिन की कुर्सियां भी काफी ज्यादा आरामदेह है। वंदे भारत ट्रेन में पूरी तरह हीटिंग सिस्टम लगा है, इस ट्रेन के सभी कोच में उच्च स्तर की थर्मोस्टेट लेयरिंग की गई है। इसके अंदर सभी टॉयलेट टैंक में भी हीटिंग सिस्टम लगाया गए है, जिससे माइनस तापमान में भी ट्रेन के भीतर का तापमान सामान्य बना रहे।