Sebi Circular Finfluencers: इंस्टाग्राम-यूट्यूब पर फ्री में शेयर मार्केट का ज्ञान देना मुश्किल, SEBI ने बनाए नए नियम

TOP HARYANA: इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर आप शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देने वाले फिनफ्लुएंसर (Finfluencer) हैं, तो अब यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है। SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने हाल ही में एक नया सर्कुलर जारी किया है। जिससे फिनफ्लुएंसरों को बड़ा झटका लगा है। नए नियमों के तहत बिना SEBI से रजिस्ट्रेशन कराए कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी नहीं दे सकेगा।
क्या है नया नियम
SEBI के नए नियमों के अनुसार कोई भी अनरजिस्टर्ड व्यक्ति सोशल मीडिया पर शेयर बाजार से जुड़ी सलाह नहीं दे सकता। अगर कोई व्यक्ति खुद SEBI से रजिस्टर्ड नहीं है, तो वह सोशल मीडिया के जरिए निवेश संबंधी जानकारी या सुझाव नहीं दे सकेगा। इतना ही नहीं जो लोग SEBI रजिस्टर्ड हैं, वे भी किसी फिनफ्लुएंसर के यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैठकर निवेश संबंधी सलाह नहीं दे सकते।
फिनफ्लुएंसरों को झटका
पहले कई फिनफ्लुएंसर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बिना किसी रोक-टोक के शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देते थे। हालांकि जब SEBI ने सख्त नियम बनाए, तो कई फिनफ्लुएंसरों ने यह साफ करना शुरू कर दिया कि वे कोई “बाय या सेल” की सलाह नहीं दे रहे हैं। लेकिन अब नए नियमों के तहत ऐसा करना भी मुश्किल होगा।
SEBI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फिनफ्लुएंसर बाजार की मौजूदा कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दे सकते। इसका मतलब है कि वे यह नहीं कह सकते कि किसी शेयर की कीमत अभी इतनी है और इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं। इससे फिनफ्लुएंसरों की स्वतंत्रता पर बड़ी रोक लग गई है।
निवेश की सलाह देना अब आसान नहीं
SEBI का कहना है कि निवेश से जुड़ी शिक्षा (Investor Education) पर रोक नहीं है, लेकिन कोई भी व्यक्ति SEBI से पंजीकरण कराए बिना निवेश की सलाह नहीं दे सकता। साथ ही SEBI की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपने निवेश के प्रदर्शन से जुड़ा दावा भी नहीं कर सकता।
अब अगर कोई व्यक्ति बिना SEBI रजिस्ट्रेशन के सोशल मीडिया पर शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देता है और लोगों को किसी स्टॉक को खरीदने या बेचने की सलाह देता है, तो वह SEBI की नजर में आ सकता है। इससे उन लोगों पर सीधा असर पड़ेगा। जो सोशल मीडिया के जरिए फाइनेंशियल एडवाइस देते थे और इससे पैसे कमाते थे।
SEBI से रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी
जो लोग शेयर बाजार या फाइनेंशियल सर्विस से जुड़ी एडवाइस देना चाहते हैं। उन्हें पहले SEBI से रजिस्टर कराना होता है। इसके लिए एक कोर्स होता है। जिसे पास करने के बाद ही SEBI रजिस्ट्रेशन मिलता है। इससे निवेशकों को गलत जानकारी और फर्जी स्कीमों से बचाया जाता है।
सोशल मीडिया पर निवेश की सलाह देने वालों पर सख्ती
SEBI ने हाल के समय में कई मामलों में देखा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग शेयर बाजार की जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। कुछ लोग निवेश के नाम पर फर्जी स्कीमें चला रहे थे और बिना किसी एक्सपर्टीज के निवेश सलाह दे रहे थे। इससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हो सकता था। इसी को रोकने के लिए SEBI ने यह सख्त कदम उठाया है।
क्या करना होगा अब फिनफ्लुएंसरों को
अब अगर कोई फिनफ्लुएंसर शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देना चाहता है, तो उसे पहले SEBI से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के वे निवेश की सलाह नहीं दे सकते, न ही किसी स्टॉक के बारे में राय दे सकते हैं। यह नियम निवेशकों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं, ताकि वे किसी गलत जानकारी के झांसे में न आएं।
SEBI के इस नए नियम से सोशल मीडिया पर फिनफ्लुएंसरों की मनमानी पर लगाम लग जाएगी। अब कोई भी व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश की सलाह नहीं दे सकेगा। जिससे निवेशकों को सही और प्रमाणिक जानकारी मिल सकेगी। अगर आप भी सोशल मीडिया पर शेयर बाजार से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं, तो आपको अब और ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। वरना SEBI की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।