top haryana

भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी में क्रांति, 2035 तक बनेगा वैश्विक नेता!

चंद्रयान तथा मंगलयान के बाद अब भारत गगनयान की तैयारी में लगा है। स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। परंतु बात यहीं खत्म नहीं होती है। भारत ने अब स्पेस टेक्नोलॉजी में तहलका मचाने के लिए 2035 तथा 2040 तक एक बड़ा प्लान तैयार किया है। जिसमें की वह दुनिया के अन्य देशों को पीछे छोड़ देगा।
 
भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी में क्रांति, 2035 तक बनेगा वैश्विक नेता!

Top Haryana: भारत के साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा स्पेस राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। भारत अब अंतरिक्ष में अपना खुद का एक स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है। इसी के साथ कुछ ही सालों में भारत भी अपने लोगों को चंद्रमा पर भेजने में सफल हो जाएगा।

India Space Technology Plans: भारत ने ISRO की लीडरशिप में स्पेस टेक्नोलॉजी को लेकर इतना अधिक काम किया है की आज दुनिया भारत का लोहा मानती है। अब इस टेक्नोलॉजी में धमाल मचाने के लिए भारत ने एक जबरदस्त प्लान बनाया है।

2035 से 2040 तक का भारत का प्लान

अंतरिक्ष मंत्री का ये कहना है की 2035 तक भारत अंतरिक्ष मे अपना स्टेशन बनाएगा। जिसका नाम भारत अंतरिक्ष स्टेशन होगा। वहीं अब गगनयान को अच्छे से विकसित करके भारत 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर भेजने में सफल होगा। अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने ये प्लान बनाया है।

दुनिया के इन देशों को छोड़ेगा पीछे

अंतरिक्ष में अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाकर भारत अमेरिका तथा चीन जैसे देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। क्योंकि अब तक इन्हीं दोनों देशों के अपने खुद के फुली ऑपरेशनल स्पेस स्टेशन है। अमेरिका के स्पेस स्टेशन का नाम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है जबकि चीन के स्पेस स्टेशन का नाम तियानगॉन्ग स्पेस स्टेशन है। दुनिया का सबसे पहला स्पेस स्टेशन सोवियत संघ ने 1971 में बनाया था जिसका नाम सैल्यूट 1 था।