Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों के चमकेंगे सितारे, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

Top haryana: 28 February 2025 शुक्रवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मेष राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में पूरा ध्यान देना होगा। वृष राशि वालों को आज वरिष्ठ सदस्य काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल...
मेष राशि
मेष राशि के जातको के सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपके परिवार में किसी ने मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपनी संतान की नौकरी को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका कोई मित्र काम को लेकर आपको सलाह दे सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को किसी व्यक्ति से वाद भी विवाद में पडने से बचना होगा। आपके कुछ नए झगड़े झंझट उभर सकते हैं। परिवार में लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा सावधान होकर चलना होगा। आपको अपने बिजनेस में कोई नुकसान होने से इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। धन को लेकर आपका कोई काम रुक सकता है। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। घूमने फिरने की आप कहीं योजना बना सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि आपको कोई नया काम शुरू करना हो, तो उसके लिए आप सलाह मश्वरे से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी छोडी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा ।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। संतान को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज किसी कानूनी मामले में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप किसी इन्वेस्टमेंट को करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ न मिलने से बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचे। आपके बिजनेस में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई धोखा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अपने व्यापार में कोई नुकसान होने से वह परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी बात को शांत रहकर सुलझाने की आवश्यकता है। आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। आपका कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आप लोगों की भलाई के लिए खूब काम करेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों व संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में यदि कछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। जीवन साथी से आप किसी पुरानी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़े। आपकी इन्कम के सोर्स बढेगे, जो आपको खुशी देंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातको की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको अपने काम को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपन लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपके मित्र आपको कहीं पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के यदि किसी कोर्स में दाखिला लिया था, तो उसमें मेहनत अधिक करनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज कोई पुराना काम बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। अपने व्यापार को लेकर आपको टेंशन अधिक रहेगी। आपको व्यवसाय में किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करना होगा।
मीन राशि
मीन राशि के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और व्यवसाय भी उनका पहले से बेहतर रहेगा, जिससे उन्हे खुशी होगी। आपकी किसी नए काम को करने की योजना जागृत हो सकती है। आप अपने माता-पिता के सेवा के लिए भी दिन में कुछ समय निकालेंगे। संतान के किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका कोई पारिवारिक मुद्दा आपको परेशान करेगा।