top haryana

World book fair: 1 फरवरी 2025 से शुरू होगा 'विश्व पुस्तक मेला', जाने किताबों का महत्व

World book fair: विश्व पुस्तक मेला इस बार गणतंत्र दिवस के 75 साल पूरे होने पर केंद्रित होने वाला है, पुस्तक मेले में क्या कुछ खास होने वाला है इस आर्टिकल के जरिए जानें...

 
World book fair: 1 फरवरी 2025 से शुरू होगा 'विश्व पुस्तक मेला', जाने किताबों का महत्व 
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: वर्ल्ड बुक फेयर पुस्तक प्रेमियों, लेखकों, कला प्रेमियों और पुस्तकों के संग्रह में रुचि रखने वाले लोगों के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता है।जिसका इंतजार बुक लवर्स पूरे साल करते और हर बार की तरह इस बार विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान के भारत  मंडपम  में 1 फरवरी 2025 से आयोजित किया जा रहा है।

पुस्तक मेला 9 फरवरी तक चलेगा, विश्व पुस्तक मेला शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित किया जाता है।यह मेला हर साल एक निश्चित थीम पर आयोजित होता है, इस बार का मेला गणतंत्र दिवस के 75 साल पूरे होने पर केंद्रित किया जा रहा है। इसके अलावा पुस्तक मेले में क्या कुछ खास होने वाला है आपको यह सब इस जानकारी में पता चलने वाला है। 

विश्व पुस्तक मेला 2025 में क्या है खास

  • थीम पवेलियन: इस हाल में चित्रों, पुस्तक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे भारत देश के गणतंत्र होने की कहानी और आदर्शों को प्रदर्शित किया जाएगा।

  • इंटरनेशनल फोकस पवेलियन: इस हाल में 'रूस से आई किताबों' की प्रदर्शनी पुस्तक प्रेमियों को देखने को मिलने वाली है और यहां पर आप रूस के साहित्य और संस्कृति से रूबरू हो सकते है।

  • ऑथर कॉर्नर और लेखक मंच: इन दोनों जगहों पर आप साहित्य से जुड़ी हुई चर्चाओं में शामिल हो सकेंगे और साथ ही प्रमुख लेखकों व अनुवादकों के साथ बातचीत भी कर सकेंगे। 

  • चिल्ड्रन पवेलियन: यहां पर कथा कहानियों और कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पाठकों को आकर्षित करने का कार्य किया जाने और युवा लोगों को नए लेख पढ़ने को मिलने वाले है। 

  • साल 2025 पुस्तक मेले में 50 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय लेखक और वक्ता इस मेले में भाग लेंगे। 

  • 2 हजार से अधिक प्रकाशकों की किताबें पुस्तक मेले में अलग-अलग विषयों पर आधारित होंगी। 

  • 1 हजार से अधिक वक्ता इस बुक फेयर में हिस्सा लेने जा रहे है।

  • 600 से अधिक साहित्य और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम केवल 9 दिन पूरे में होंगे, इस मेले में यह सब कार्य बहुत तेजी और सफलता पूर्वक किए जाने वाले है।

  • 20 लाख से ज्यादा लोगों के विश्व पुस्तक मेला 2025 में शामिल होने की संभावना जताई गई है। 

  • आपको बता दें कि साल 2025 'विश्व पुस्तक मेले' का उद्घाटन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाना है।

विश्व पुस्तक मेले का स्थान प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हॉल 2-6 है, विश्व पुस्तक मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा और मेले का समय - सुबह 11:00 से रात 8:00 तक रखा गया है।