चीनी या गुड़ में से कौन कितना है अधिक फायदेमंद, जानें दोनों के लाभ और हानि 
top haryana

चीनी या गुड़ में से कौन कितना है अधिक फायदेमंद, जानें दोनों के लाभ और हानि 

चीनी और गुड़ में से कौन होता है, हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद और किसके अंदर होती है ज्यादा न्यूट्रिशन मात्रा। दोनों में से किस के अंदर ज्यादा गुण...

 
चीनी या गुड़ में से कौन कितना है अधिक फायदेमंद, जानें दोनों के लाभ और हानि 
Ad

TOP HARYANA: भारत में मीठे खाने के लगभग सभी लोग बहुत अधिक शौकीन होते है, कई लोग मिठाइयां खाते है तो कई लोग दूसरी मीठी चीजें खाते है।इन सभी चीजों में चीनी का काफी अधिक उपयोग होता है तो कई चीजों में गुड़ का इस्तेमाल भी भरपूर मात्रा में किया जाता है और हमारे देश में चाय-कॉफी के शौकीन भी बहुत से लोग है।

चाय कॉफी बनाने के लिए लोग चीनी का इस्तेमाल करते है और कुछ लोग चाय में गुड़ का उपयोग भी करते है। चलिए आपको बताते है। चाय और गुड़ में इन दोनों में से कौन होता है स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद और किसके अंदर होती है ज्यादा न्यूट्रिशन की मात्रा।

चीनी या गुड़ कौन अधिक फायदेमंद

कोई भी मीठी चीज बनाई जाती है वह बिना चीनी और गुड़ के नहीं बनाई जा सकती है लेकिन आपके लिए अच्छा गुड़ या चीनी कौन सी चीज ज्यादा बढ़िया है। गुड और चीनी दोनों ही गन्ने के रस से तैयार किए जाते है लेकिन चीनी को बनाने के लिए गन्ने के रस को उबाला जाता है और उसके क्रिस्टल बन जाने के बाद उसे ब्लीच कर दिया जाता है।

जिससे चीनी बनकर तैयार हो जाती है और बाजार में बेचने के लिए चली जाती है। चीनी जो ब्लीच करके बनाई जाती है वह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है, चीनी के बजाए गुड़ का सेवन करना अच्छा होता है।

गुड़ की न्यूट्रिशन वैल्यू 

गुड में कैलोरी के साथ विटामिन 6 काफी मात्रा में होता है तो साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी होता है, इसलिए इससे बॉडी में एनर्जी काफी देर तक बनी हुई रहती है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने की क्षमता भी रखता है और एंटीऑक्सीडेंट क्वालिटी आपकी बॉडी सेल्स को भी सिक्योर बनाने का कार्य करते है।

मांसपेशियों को भी थकने से बचाती है यह पूरी तरह से नेचुरल तरीके से बनाया हुआ होता है, इसे बिना किसी केमिकल के तैयार किया जाता है।  

गुड़ के अंदर मिनरल्स मैग्नीशियम, फाइबर फास्फोरस, आयरन जैसे पदार्थ मौजूद होते है, गुड़ की न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करे तो इसमें 383 कैलरी, 4 ग्राम मॉयस्चर, 1 ग्राम मिनरल , 1 ग्राम फाइबर, 0 प्रोटीन, 0 वसा, 99 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 मिग्रा आयरन 80 मिग्रा कैल्शियम, 40 ग्राम फॉस्फोरस मिलता है।

चीनी की न्यूट्रिशन वैल्यू

जिस प्रकार से गुड़ अच्छा नेचुरल होता है चीनी नेचुरल नहीं होती है, चीनी को बनाने के लिए पहले गन्ने के रस को काफी समय तक उबाला जाता है। इसके बाद उसके क्रिस्टल को ब्लीच कर दिया जाता है, चीनी के अंदर ग्लूकोज की मात्रा भी होती है। जो एनर्जी का एक मेन सोर्स होता है लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हो तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर व खराब हो सकता है।