top haryana

Vitamin D Deficiency: पता करें आपके अंदर विटामिन डी की कमी है या नहीं, दिखाई देते है यह लक्षण 

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आती है, इस कमी को पूरा करने के लिए  विटामिन डी से भरपूर फूड्स को खानपान का हिस्सा बनाए।

 
Vitamin D Deficiency: पता करें आपके अंदर विटामिन डी की कमी है या नहीं, दिखाई देते है यह लक्षण 
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि एक अच्छी डाइट के माध्यम से सभी तरह के पोषक तत्व शरीर को मिलते रहे, विटामिन की बात करें तो विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन D खून में कैल्शियम का सही अवशोषण करता है, यह हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।

शरीर में अगर विटामिन D की कमी हो जाए तो शरीर कई तरह की समस्या से घिर जाता है, इसकी कमी होने पर शरीर में कैल्शियम का अवशोषण नहीं हो पाता और हड्डियां भी कमजोर होना शुरू हो जाती है। विटामिन D की कमी होने पर लिवर और किडनी रोग भी भयंकर रूप पकड़ जाते है, हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि विटामिन D की पर्याप्त खुराक सेहत के लिए जरूरी है।

विटामिन D की कमी के संकेत  

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर काफी प्रकार के संकेत मिलते है, आप इन्हें नजरअंदाज करते है तो यह आगे जाकर आपका शरीर कई परेशानियों से घिर जाता है। इन संकेतों में शरीर में थकान हावी होना, विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में एनर्जी का लेवल कम होने लगता है।

जिसके कारण व्यक्ति हर वक्त थका-थका महसूस करता है, ज्यादा काम ना करने के बावजूद भी व्यक्ति थकावट का शिकार होने लगता है।

बाल झड़ना  

विटामिन D की कमी होने पर इंसान के बाल झड़ने लगते है, यदि आपके बाल लगातार गिर रहे है और पतले हो रहे है तो आपको समझ जाना चाहिए कि शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है। विटामिन डी की कमी बालों की ग्रोथ पर बुरा प्रभाव डालती है, बाल ज्यादा गिरने लगे तो सतर्क हो जाना चाहिए।

कमजोर इम्यूनिटी 

आप बार-बार बीमार हो रहे है तो ये विटामिन D की कमी का संकेत होता है, विटामिन डी कम होता है तो शरीर की इम्युनिटी पावर कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्यून सिस्टम बाहरी बीमारियों का सामना करने में काम नहीं के पाता है और व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है। 

कमजोर हड्डियां  

विटामिन D की कमी का सबसे बड़ा लक्षण है हड्डियों का कमजोर होना, विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है और व्यक्ति के जोड़ो में भी दर्द रहने लगता है। कमजोर हड्डियां बार-बार टूटने का डर रहता है और इसके साथ-साथ व्यक्ति की मांसपेशियों में भी दर्द होना शुरू हो जाता है।