Stress management : खाना खाते समय भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां ,नही तो हो जाओगे बीमार

Top Haryana: आपके शरीर में जब भी कोई दिक्कत होती है तो कोशिकाओं के अंदर इंफ्लामेशन बनता है। बुखार होना या किसी बाहरी बैक्टीरिया का हमला है, प्रत्येक मुश्किल समय में कोशिकाओं के अंदर इंफ्लामेशन बनता है ।जिससे शरीर हील होता है। कुछ समय के लिए यह इंफ्लामेशन हुआ तो शरीर के लिए अच्छा है लेकिन अगर इंफ्लामेशन काफी समय तक कोशिकाओं के भीतर रहे तो भारी नुकसान हो सकता है।
आपका बदन दर्द करेगा। त्वचा पर परेशानियां दिखने लगेगी। यह इंफ्लामेशन सूजन में बदलने लगेगी जो हमारे लिए बहुत नुकसानदायक साबित होगी। अगर हम खाने में एंटी-इंफ्लामेशन आहार लें तो यह समस्या हल हो सकती है। अक्सर लोग खाने के समय कुछ गलतियां करते हैं जिनके कारण भी शरीर में इंफ्लामेशन ज्यादा बनते हैं।
खाने के दौरान मोबाइल से दूरी
खाने के समय टीवी देखना, व्हाट्सएप चलाना या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया का प्रयोग करना हमारे शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ा देता है। इसलिए जब भी आप खाना खाते है तो गलती से भी इन चीजों का प्रयोग ना करें । आजकल के बच्चे और युवा पीढ़ी तो बिना फोन के खाना नहीं खाते हैं। लेकिन यह गलत है इससे कोशिकाओं के भीतर इंफ्लामेशन पैदा हो सकता है।इंफ्लामेशन के कारण ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज मोटापा जैसी बीमारियां हो सकती है। इसलिए हमें इंफ्लामेशन को दूर करने के लिए अपने आहार में एंटी-इंफ्लामेटरी भोजन का सेवन करना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, हल्दी, चुकंदर आदि के सेवन से इंफ्लामेशन कम होने लगता है।आजकल एंटी-इंफ्लामेटरी भोजन का सेवन करने की सलाह डॉक्टर देते हैं। सिर्फ एंटी-इंफ्लामेटरी आहार के सेवन से इंफ्लामेशन जाता ठीक नहीं होता। इसके लिए कई और कार्य करने होंगे ।
डाइट के अलावा और क्या जरूरी
एंटी-इंफ्लामेटरी आहार में आप साबुत अनाज, पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी फैट्स, आदि का सेवन करना होगा. इसके साथ ही आपको प्रोसेस्ड भोजन का सेवन बंद करना होगा। चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट का सेवन नहीं करना होगा। एंटी-इंफ्लामेटरी भोजन में बैरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, फूलगोभी ,पत्तागोभी, अदरक, बादाम आदि में ज्यादा होता है।
आहार के अलावा रोजाना एक्सरसाइज और अच्छी नींद भी इंफ्लामेशन को भगाने के लिए आवश्यक है। सी वी ऐश्वर्या ने बताया कि अगर आप तनाव में रहेंगे तो इससे सबसे ज्यादा शरीर में इंफ्लामेशन होगा।इसलिए तनाव को कभी भी अपने पर हावी न होने दें। तनाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में होता है लेकिन इसको संतुलन करना जरूरी है । इसे दुर करने के लिए योग पर ध्यान देना चाहिए । योग से तनाव को संतुलन किया जा सकता है ।इसके अलावा दोस्तों के साथ बातचीत करना भी बहुत लाभदायक साबित होता है।