Roti : ज्यादा रोटी खाना पड़ेगा महंगा, एक्सपर्ट ने बताया एक दिन में कितनी रोटी खाएं
TOP HARYANA: शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए सही डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर हमारा खाना संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर होगा, तो सेहत भी बेहतर रहेगी। खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए यह जरूरी है कि हम अपनी थाली में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का सही संतुलन बनाए रखें। इसके साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम कितनी मात्रा में खा रहे हैं। ज्यादा खाना (ओवरईटिंग) से न सिर्फ पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, बल्कि मोटापा और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। संतुलित और सीमित भोजन ही स्वास्थ्य का मूल मंत्र है।
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में लोगों को सही तरीके से भोजन करने के बारे में महत्वपूर्ण सलाह दी। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि एक दिन में व्यक्ति को कितनी रोटी खानी चाहिए और किस तरह संतुलित भोजन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हल्का और सीमित भोजन करना ही सही है, क्योंकि यह शरीर को फिट और बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। उनकी यह सलाह लोगों को अपने खाने की आदतों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रही है।
एक दिन में इतनी रोटियां है काफी
एक दिन में कितनी रोटियां खाना पर्याप्त है, यह सवाल अक्सर लोग पूछते हैं। भारत में रोटी मुख्य भोजन का हिस्सा होती है, जिसे लोग सुबह, दोपहर और रात के खाने में शामिल करते हैं। वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, एक दिन में 2 से 4 रोटियां खाना शरीर के लिए पर्याप्त है। इससे न केवल पाचन सही रहता है, बल्कि शरीर में अतिरिक्त कैलोरी भी जमा नहीं होती। उनका मानना है कि सीमित और संतुलित आहार सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है और यह जीवनशैली को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
रोटी से हमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है जिससे हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है लेकिन ज्यादा रोटी के सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा रोटी खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ेगा। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। यदि आप सुबह दो रोटी और रात को दो रोटी खाते हैं तो इससे आपको पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मिलेगी।
हल्का और सीमित भोजन खाने के फायदे
प्रेमानंद जी ने बताया कि हल्का और सीमित भोजन खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे वजन नहीं बढ़ता है और बीमारियों का खतरा कम रहता है। गलत खान पान से हमारी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी ना हो इसके लिए समय पर और संतुलित आहार लेना चाहिए।
चावल के साथ न खाएं ज्यादा रोटी
अगर आप चावल खाना पसंद करते हैं तो आपको रोटी की मात्रा कम कर देनी चाहिए। रोटी और चावल दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर आप दोनों साथ में खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप कितनी मात्रा में चावल खा रहे हैं और कितनी रोटी खा रहे हैं। चावल में पोषक तत्वों की तुलना में कैलोरी ज्यादा होती है। यदि आप डिनर में चावल खा रहे हैं और साथ ही रोटी भी खा रहे हैं तो आपको सोने से पहले वॉक जरूर करना चाहिए। इससे आपका खाना आसानी से पच जाएगा।
ऐसे बढ़ेगी ऊर्जा शक्ति
ऊर्जा शक्ति बढ़ाने के लिए संत प्रेमानंद महाराज ने सही खाने के तरीके बताए हैं। उनके अनुसार, पेट का एक हिस्सा भोजन, एक हिस्सा पानी और एक हिस्सा वायु के लिए खाली छोड़ना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा का सही संतुलन बना रहता है। उन्होंने बताया कि स्वाद के लिए चटपटा और मसालेदार खाना खाने से शरीर को नुकसान होता है। इसलिए, हमेशा सात्विक और हल्का भोजन करना चाहिए। सात्विक भोजन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और ऊर्जा से भरपूर रहता है। संतुलित डाइट ही सेहतमंद जीवन का आधार है।