top haryana

Chuhe Bhagane Ke Upay: चूहों से आप भी हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Chuho ka gharelu nuskha: चूहे एक बार जब घर में घुस जाते हैं तो इन्हें भगाना किसी जंग से कम नहीं होता हैं। कई लोग इन्हें मारने या घर से दूर भगाने के लिए जहर या चूहेदानी का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही 5 तरीके जो घर से चूहों को बिना मारे ही भगा देंगे, आइए जानें  इनके बारें में...

 
Chuhe Bhagane Ke Upay: चूहों से आप भी हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: रात को किचन में अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं? रात को खाने की चीजों में छोटे-छोटे दांतों के निशान नजर आते हैं? अलमारी को खोलते ही कुछ भागता हुआ आपको दिखाई देता है? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां हैं तो समझ लीजिए कि आपके घर पर चूहों ने डेरा जमा लिया है।

ये छोटे और शरारती जीव न केवल आपके सामान को कुतर-कुतर के नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियां भी फैला सकते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें मारने के लिए घरों में जाल, जहर या अन्य तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप एक ऐसा उपाय चाहते हैं जिससे चूहे बिना मरे ही घर छोड़ दें, तो हम आपके लिए लाए है कुछ घरेलू उपाय।

IPL 2025: आईपीएल में हरियाणा के ये खिलाड़ी बिखेरेंगे अपना जलवा, जानें

पुदीने की खुशबू से दूर भगाएं चूहे

चूहों को तेज़ महकने वाली चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं होतीं, और ऐसे में पुदीना उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है। पुदीने के तेल की कुछ बूंदों को रुई के टुकड़ों पर डालें और उन्हें चूहों के आने और जाने के रास्तों, दरवाजों के पास या घर पर अलमारी में रख दें।

इसके अलावा, आप पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर घर में एक स्प्रे तैयार कर सकते हैं और इसे सारे घर के कोनों में छिड़क सकते हैं। यह आसान सा उपाय न केवल चूहों को दूर रखता है, बल्कि आपके घर को ताजगी भरी खुशबू भी देता रहता है।

लाल मिर्च का करें उपयोग

चूहे लाल मिर्च से क्यों दूर भागते हैं? दरअसल, लाल मिर्च में मौजूद तत्व उनकी आंखों और नाक में जलन पैदा कर देता हैं। लाल मिर्च के पाउडर को चूहों के सभी ठिकानों और उनके रास्तों पर भी छिड़क दें।

अगर आप चाहें तो पानी में मिलाकर एक स्प्रे भी बना सकते हैं और इसे चूहों के आने-जाने वाली सभी जगहों पर छिड़क सकते हैं। लेकिन आप इस उपाय को घर के बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।

कपूर का करें प्रयोग

कपूर की तेज गंध वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि यह चूहों को भी दूर भगाती है। कपूर की गोलियां लेकर उन्हें घर के कोनों में रखें या फिर पानी में डालकर पूरे घर में स्प्रे भी करें।

संतरे और नींबू के छिलकों का उपयोग करें 

क्या आप जानते हैं कि खट्टे फलों की गंध चूहों को कभी भी पसंद नहीं होती है? घर में नींबू और संतरे के छिलकों को सुखाकर उन्हें चूहों के ठिकानों पर रखें। ऐसा करने से भी चूहे घर से भाग जाते हैं। 

Aston Martin Vanquish: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई यह शानदार कार, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन