top haryana

Radish Leaves Benefits: मूली खाकर उसके पत्ते को लें इस प्रकार से काम में, हरी पत्तियों में छिपा है सेहत का राज 

Radish Leaves Benefits:मूली खाकर उसके पत्ते सब लोग फेंक देते है, खानपान में मूली के पत्ते शामिल करने पर सेहत को मिलते है अनेक प्रकार के फायदे। जाने इन पत्तों का सेवन और किस तरह से अच्छा साबित...

 
Radish Leaves Benefits: मूली खाकर उसके पत्ते को लें इस प्रकार से काम में, हरी पत्तियों में छिपा है सेहत का राज 
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: हमारे घरों में मूली को बहुत अधिक लाया जाता है और बड़े ही चाव से इसे खाया भी जाता है लेकिन मूली को तो लोग अक्सर खा लेते है, इसके पत्तों बेकार समज कर कचरे में डाल देते है। जबकि मूली के पत्ते भी सेहत का खजाना होते है, मूली के पत्ते में एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व मिलते है।

मूली के पत्तों में प्रोटीन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट्स, सोडियम, आयरन, विटामिन ए, के और सी के साथ ही क्लोरीन की काफी मात्रा होती है। सेहत को इन पत्तों से कई फायदे मिलते है, जानिए खानपान में मूली के पत्तों को शामिल करने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते है।

कम होता है ब्लड शुगर का लेवल

डायबिटीज के मरीजों को मूली के पत्ते खाने पर बहुत सारा फायदा मिल सकता है मूली के पत्ते हाई ब्लड शुगर को कम करने में अत्यधिक असरदार साबित होते हैं। मूली के पत्तों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है ऐसे में हाई ब्लड शुगर से परेशान लोग अपने खानपान में मूली के पत्ते को शामिल कर सकते है।

ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है दूर

जो लोग लो ब्लड प्रेशर से परेशान रहते है इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्ते का सेवन कर सकते है, मूली के पत्तों में मौजूद सोडियम उनके शरीर में नमक की कमी को पूरा कर देता है।

इम्यूनिटी होती है बेहतर

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी नुकसान पहुंचाने वाले वायरस और कीटाणुओं से लड़ती है और हमारे शरीर को बीमारियों से काफी दूर रखती है।ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना अत्यंत जरूरी होता है मूली के पत्ते इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायता करते है। मूली के पत्ते में पाए जाने वाला आयरन और फास्फोरस एनीमिया जैसी दिक्कतों को दूर रखने और हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में भी काफी ज्यादा असरदार होते है।

कम होने लगता है वजन

बढ़ता वजन मुसीबत का कारण बनने लगे उससे पहले ही मूली के पत्तों को डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए, मूली के पत्ते पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होते है। मूली के पत्ते में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है ऐसे में मूली के पत्तों को खाने पर वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। मूली के पत्तों को सलाद या फिर भुजिया बनाने में भी आप लोग उपयोग कर सकते है।