Mulethi benefits: सर्दियों के मौसम में किस चीज के सेवन करने से नहीं होती बीमारियां, खराब बाल व गला होंगे ठीक
Mulethi benefits: सर्दियों के मौसम आते ही सभी लोगों को गले की खराश से लेकर आंख तक की परेशानी हो जाती है। इस चीज का सेवन करने से आपको मिलेगा बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा।

TOP HARYANA: सर्दियों का मौसम आते ही तरह तरह की बीमारियां हमारे शरीर में होने शुरू हो जाती है, खासतौर पर बच्चों, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और बुजुर्ग ठंडे मौसम में जल्दी बीमार पड़ते है। सर्दियों में होने वाली नॉर्मल बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, फ्लू और खांसी लगभग हर घर में लोगों को बीमार कर देती है। इन बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेद में मुलेठी को बहुत बड़ा एक रामबाण कहा गया है।
यह छोटी सी मुलेठी एक दो नहीं बल्कि बहुत सारी बीमारियों में लाभ दिलाती है। यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी ढेर सारे गुणों के चलते ठंड के मरीजों के लिए बिना किसी साइड इफेक्ट के यह एक दवा बन जाती है। हम आपको बताते है कि इसके सेवन करने से कितने फायदे होते है।
सर्दी की बीमारियों में फायदेमंद
आयुर्वेद में मुलेठी को बहुत बड़ा एक रामबाण कहा गया है, जिसको इंग्लिश में स्वीटवुड भी कहा जाता है। आमतौर पर मुलेठी को चाय और दूसरी पीने वाली चीजों में खुसबू अधिक करने के लिए मिलाया जाता है। इसका चूर्ण बनाकर सेवन करने से सर्दी में होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी, गले में खराश, बदन दर्द, जुकाम और टॉन्सिल्स जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तासीर में गर्म होने के कारण मुलेठी कोल्ड में फायदा करती है।
मुलेठी एक इम्यूनिटी बूस्टर है
कोरोना काल के बाद लोगों के लिए अपनी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़िया और बेहतर बनाए रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। सर्दियों का मौसम आते ही इम्यूनिटी कमजोर होने पर ही वायरल बुखार होने लगता है। इससे बचने के लिए मुलेठी का सेवन करके हम इम्यूनिटी को बढ़ा सकते है और फिट रह सकते है। इम्यूनिटी बूस्टर होने के अलावा मुलेठी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटीवायरल गुण भी होते है।
दिल और दिमाग के लिए मुलेठी का सेवन
आयुर्वेदिक जड़ी बूटी मुलेठी का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी असरदार है, इसमे पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसल्स को ठीक रखता है और धमनियों में थक्का बनने से भी रोकता है। मुलेठी के सेवन करने से खून साफ और ब्लड इंफेक्शन की परेशानी से आराम दिलाता है। साथ में डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या में भी मुलेठी का सेवन बहुत कारगर साबित है।
यह मुलेठी जिन लोगों को सिर में माइग्रेन की समस्या है उनके लिए मुलेठी का सेवन करना बहुत ज्यादा फायदेमंद बताया गया है।आयुर्वेदिक जड़ी बूटी मुलेठी का सेवन करने से हमारा दिमाग तेज होता है और फोकस बढ़ाने में बहुत सहायता करती है।