Makhana Harvesting: सफेद मखाना कैसे होता है तैयार,जानें आसान तरीका
Makhana Harvesting: सफेद मखाना किस तरह बनाया जाता है, इसके क्या उपयोग है, इसकी पूरी प्रोसेस के बारे में जानकर आप हैरान हो जाओगे, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...

TOP HARYANA: सफेद मखाने के अनेक फायदे है इसको सुपरफूड भी कहा जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में एक मखाना बोर्ड के निर्माण किया है। आज हम आपको बताने वाले है की तालाबों में उगने वाला मखाना किस तरह प्रोसेस किया जाता है। हम आपको इसी के बारे में बताते बताने वाले है।
वित्त मंत्री ने अपना आठवां बजट पेश करते समय मखाने के बारे में भी बताया है विश्वभर में 90 फीसदी मखाने का उत्पादन भारत के अंदर होता है। केवल 80 प्रतिशत मखाना सिर्फ बिहार ही उत्पादन करता है।
वित्त मंत्री ने बिहार बोर्ड में इसके लिए एक मखाना बोर्ड का गठन करने का एलान किया है। सरकार इस दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रही है।बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मखाना का उत्पादन किया जाता है।
मखाना कमल के पौधे का हिस्सा होता है, आमतौर पर मखाना कमल के फूल का ही बीज होता है, जिसे प्रोसेस करने का काम किया जाता है। फिर मखाना तैयार किया जाता है। इसके बीज दीसम्बर महिने में तालाब या गड्डे में अंकुरित किए जाते है।
तालाब की पहले सफाई करना अति आवश्यक है, फिर इसमें बीज बोने का काम किया जाता है, इसके बीच अंतर का ध्यान रखना जरुरी है। उगने में 30 दिन का टाईम लगता है।
गंदगी को निकाला जाता है
इन्हें एकत्रित करने का काम आसान नही होता,अपितु इसे बाहर निकालने के लिए गोता लगाना या बांस का प्रयोग किया जाता है। इन्हें बड़े-बड़े बर्तनों में रखकर लगातार हिलाने का काम किया जाता है। एसा करने से मखाने के ऊपर लगी गंदगी साफ हो जाती है। बाद में इसे साफ पानी से धोया जाता है।
बैग्स में भरकर सिलेंड्रिकल कंटेनर में इन्हें भरने का काम किया जाता है। इस कंटेनर कोअधिक समय तक जमीन पर रोल करने का काम किया जाता है। तीन घंटे तक इसे सुखाया जाता है।
फ्राई करने का काम किया जाता है
मखाने अच्छी तरह सुखने के बाद फ्राई किया जाता है। समय सीमा तक इस पूरे प्रोसेस को करना होता है। इन्हें फ्राई करने के उपरांत बांस के कंटेनर में रखा जाता है, जिसे कपड़ेसे ढका जाता है।
तापमान को नियंत्रित करने के लिए गोबर का लेप किया जाता है। उन्हे फिर से फ्राई करने का काम होता है। गर्म करने से जो बीज फटता है, उसके अंदर से सफेद मखाना निकलता है।
मखाने का प्रयोग अति लाभदायक
मखाना खाने से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ मिलते है, जैसे मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी और दिल की बीमारियों में इसका काफी असरदार है। बच्चे से लेकर बड़ो तक इसका सेवन कर सकते है।