top haryana

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कौन सा फूल अर्पण करें, जानें यह जानकारी

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की एक विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते है, इस दिन आप शिव के प्रिय फूल अर्पित कर उन्हे प्रसन्न कर सकते है।

 
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कौन सा फूल अर्पण करें, जानें यह जानकारी
Ad

Top Haryana: भगवान शिव से जुड़े कई पर्व-त्योहारों में महाशिवरात्रि भी शामिल है, जिसे फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, शिव पूजन के लिए महाशिवरात्रि का अवसर काफी महत्वपूर्ण माना गया है, साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है और भक्त व्रत रखते है।

शिव पूजन के लिए इसे उत्तम दिन माना गया है। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की सबसे अधिक भीड़ रहती है, महादेव को श्रद्धापूर्वक से एक लोटा शुद्ध जल भी अर्पित किया जाए तो वे प्रसन्न हो जाते है लेकिन महाशिवरात्रि पर उनकी विशेष पूजा का विधान है, इसलिए भक्त इस दिन भगवान को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते है।

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में फूल चढ़ाने का विशेष विधान है, पूजा में फूल चढ़ाने से भगवान अधिक प्रसन्न होते है और जल्द ही अपनी कृपा बरसाते है, महाशिवरात्रि के दिन भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त फूल-मालाएं अर्पित करते है लेकिन कुछ फूल जो भगवान को अतिप्रिय है तो वहीं कुछ ऐसे भी फूल हैं जो शिवजी को पसंद नहीं है। 

शिवजी के प्रिय फूल  

कनेर का फूल- शिवजी की पूजा में कनेर का फूल चढ़ाना सबसे शुभ होता है, सफेद और लाल रंग के इस फूल को चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते है।

आक का फूल- शिवलिंग पर आक का फूल चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती है, महाशिवरात्रि की पूजा में शिवजी को आक का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए।

शमी का फूल- शमी के पत्ते महादेव को बेलपत्र के समान प्रिय है, शमी का फूल भी भगवान को चढ़ा सकते है, शमी का फूल चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

धतूरे का फूल- भगवान शिव के प्रिय चीजों में धतूरा भी एक है, जिसके फूल आप उन्हें चढ़ा सकते है, शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक धतूरे का फूल चढ़ाने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

शिवजी को पसंद नहीं ये फूल

कंटकारी फूल- केवल धतूरे के अलावा भगवान शिव को कोई भी कंटकारी फूल और कांटेदार फूल नहीं चढ़ाना चाहिए, इससे भगवान खुश नहीं होते है।

कमल का फूल- कमल का फूल शिवजी को नहीं चढ़ाना चाहिए, कमल का फूल आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को अर्पित कर सकते है लेकिन शिवलिंग पर भूलकर भी यह फूल नहीं रखें।

बासी फूल- पूजा पाठ में कभी भी बासी फूल का उपयोग नहीं होता, महाशिवरात्रि की पूजा में शिवजी को बासी फूल न चढ़ाएं, ताजा फूल ही अर्पण करें।