top haryana

Vastu Shastra: घर में इन पक्षियों की तस्वीर लगाने से बदल जाएगा आपका भाग्य

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर में इन पक्षियों की तस्वीर लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है...
 
घर में इन पक्षीयों की तस्वीर लगानें से, बदल जाएगा आपका भाग्य
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: घर में लड़ाई-झगड़े होते है घर में पैसे की बरकत नहीं होती है तो आपकी इन परेशानियों का उपाय वास्तु शास्त्र में छिपा हुआ है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में इन पक्षियों की तस्वीर लगाने से सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ में वास्तु दोष भी दूर होता है. कहा जाता है कि इन पक्षियों की तस्वीर लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती।

सफलता का प्रतीक है गिद्ध की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के लिविंग रूम में गिद्ध की तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। गिद्ध की तस्वीर को सफलता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में इसे भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ से जोड़ा जाता है। गिद्ध की तस्वीर लगाने से घर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गिद्ध की साथ ही तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है हंस की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार हंस को पवित्र पक्षी माना जाता है और इसे सुंदरता, पवित्रता, अनुग्रह, और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसकी तस्वीर को घर में लगाने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

इस तस्वीर को किस्मत के मामले में भी शुभ मानी जाती है। हंस की तस्वीर लगाने से मां लक्ष्मी जी भी खुश होती हैं तस्वीर को घर के दक्षिण-पूर्व कोने की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। हंस की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा (Postive energy) फैलाती है और साथ ही इसे भाग्य के लिहाज से भी शुभ माना जाता है। आप 2 हंसो के जोड़े वाली तस्वीर भी लगा सकते हैं।

घर में कलह से छुटकारा पाने के लिए मोर की तस्वीर

घर में कलह या विवाद का माहौल रहता है तो मोर की तस्वीर लगाना एक अच्छा उपाय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है और इस तस्वीर को लगाने से घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है। मोर के पंख को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मोर की तस्वीर लगाने से आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं.

नीलकंठ की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नीलकंठ की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। यह तनावपूर्ण माहौल को शांत करने में मदद करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। नीलकंठ की तस्वीर हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।