Liver Damage: शरीर में दिखाई देने लग जाए यह लक्षण तो समझ लीजिए, आपका लिवर हो रहा है खराब
Liver Damage: लिवर खराब होना शुरू हो जाए तो यह आपके शरीर की जरूरतों के अनुसार कार्य नहीं कर सकता है, लिवर के कमजोर होने पर भूख और प्यास नहीं लगती...
TOP HARYANA: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी भाग होता है, यह कई सारे महत्वपूर्ण कार्यों को करता है और ज्यादातर यह शरीर से गंदगी निकालने का काम भी करता है। लिवर शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करने का कार्य करता है लेकिन जब हमारा लिवर ही खराब होने लगता है तो यह आपके शरीर की जरूरतों के हिसाब से काम नहीं करता है।
लिवर के कमज़ोर हो जाने पर भूख नहीं लगती, उल्टी होती है और हर समय शरीर के अंदर कमज़ोरी महसूस होने लग जाती है। लिवर लंबे समय तक खराब रहे तो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का ख़तरा अधिक बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि जब लिवर में कोई समस्या आनी शुरू होती है तो शुरुआत में ही कुछ ऐसे संकेत दिखाई देने लगते है, जिनको पहचान कर आप लिवर को खराब होने से बचा सकते है। आइए जानते है लिवर खराब होने पर क्या लक्षण दिखाई देते है और इसे कैसे स्वस्थ किया जा सकता है।
लिवर को इस प्रकार बनाएं हेल्दी:
अपनी डाइट में सुधार: किसी भी गंभीर बीमारी के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारा गलत खान-पान ही होता है। ऐसे में अपनी डाइट में सुधार करना बहुत ही जरूरी है, लीवर को डिटॉक्स करने के लिए पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, हल्दी और लहसुन आदि खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
अपने शरीर को हाइड्रेट रखें: आप लोग जितना अधिक पानी पीते है आपका शरीर उतना ही हाइड्रेट रहेगा और क्लींजिंग को बढ़ावा देने के लिए नींबू के साथ खूब सारा पानी पीते रहे।
तनाव से दूर रहें: तनाव और अधिक सोचना शरीर को बर्बाद करता है और हमारे शरीर में अनेक बीमारी को पैदा कर देता है। इसलिए तनाव को कम से कम रखने की कोशिश करें और तनाव को कम करने के लिए योग या ध्यान का अभ्यास जरूर करे।
शराब पीने से बचें: आप लोगों को यदि लीवर की बीमारी है तो आपको शराब से दूर रहना चाहिए और उसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। लीवर पर पड़ने वाले भार को कम करने के लिए शराब, प्रोसेस्ड फूड और शुगर युक्त पेय कभी भी ना पिए।
लिवर खराब होने के लक्षण:
त्वचा या आंखों का रंग पीला पड़ना
लगातार थकान महसूस होना
पेट फूलना
पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से और दाहिने कंधे में दर्द का होना
आंखों या त्वचा का पीला पड़ना
बार-बार मन का मिचलाना
पाचन तंत्र का खराब होना
पेशाब का रंग गहरा हो जाना
भूख न लगना
