top haryana

Health tips: 40 की उम्र में भी दिखेंगे एकदम फिट, अपनाएं ये टिप्स 

Health tips: चिकित्सको का मानना है कि 35 की उम्र के बाद लोगो को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए, इससे  शरीर में बनने बाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, और आप लंबी उम्र तक हेल्दी रहते है...
 
fitness
Ad

Top Haryana: हमारी उम्र 40 से उपर हो जाती है, तब हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। 40 कि उम्र के बाद बीमारियों का हमला बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर के अतिरिक्त मानसिक रूप से भी बदलाव होने लगते हैं।

यही वजह है कि स्वास्थ सेवा प्रदाता लोगों को 40 की उम्र के बाद स्वास्थय का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। लोगों अक्सर यह सवाल होता है कि इस उम्र के बाद कैसे खुद को स्वस्थ रखा जाए? आज हम डॉक्टर से जानने का प्रयास करेंगे कि 40 के बाद खुद को कैसे हेल्दी और फिट रखा जा सकता है।

गुरुग्राम के डॉ। तुषार तायल के अनुसार 40 साल की उम्र को पार कर चुके लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज,  और मोटापे से बचने के लिए अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव करने चाहिए। 40 कि उम्र में पहुंचने के बाद व्यक्ति को अपनी खाने-पीने  का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कोशिश करनी चाहिए कि उनके खाने में हर प्रकार के पोषक तत्व मौजूद हों, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना ना करना पड़े। खाने में ज्यादा तेल और नमक का सेवन ना करे । इससे बीमारिया बढ़ सकता है।

डॉक्टर का कहना है कि 40 की उम्र के बाद लोगों को अपने खाने  में अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए और अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा लोगों को रोजाना  एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। व्यायाम से आप शारीरिक तौर पर सक्रिय रहते हैं। इस उम्र में पहुंचने के बाद आपका वजन कंट्रोल में रहे। अपनी नींद का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।  6 से 7 घंटे तक नींद लेने का प्रयास करे चाहिए। तनाव से भी दूर रहें।

स्वास्थ सेवा प्रदाता कि मानें तो 40 साल की उम्र पार कर चुके लोगों में  मानसिक रूप से कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं.ऐसी स्थिति में पुरुषों में गुस्सा ज्यादा आना, मूड स्विंग होना, चिड़चिड़ा होना,लक्षण नजर आने लगते हैं.महिलाओं की बात करें, तो 40 साल की उम्र के बाद उनमें मेनोपॉज के लक्षण होने शुरू हो जाते हैं। इससे बीपी का बढ़ना, मूड स्विंग होना शामिल है। इसके अलावा अधिक उम्र के साथ आप मानसिक रुप से भी कमजोर हो सकते है।

डॉक्टर का मानना है कि 40 साल की उम्र में पहुंचने के बाद आपको नियमित रूप से अपना हेल्थ चेकअप करना चाहिए। साल में एक बार खुन कि जांच करवानी चाहिए। आपको साल में एक बार आंखों की जांच,दिल की जांच, दांतों की जांच, लिवर फंक्शन टेस्ट जरूर कराना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थय की जांच कराने से आपको लंबी उम्र तक हेल्दी रहने में मदद मिल सकती है।