top haryana

Holi 2025: होली के अवसर पर घर पर ही तैयार करें गुलाल रंग, स्किन कहेगी धन्यवाद 

Holi 2025: होली का त्योहार गुलाल रंगों से खेलने का पावन पर्व होता है, इस अवसर पर सभी लोग एक दूसरे को खूब रंग लगाते है लेकिन केमिकल वाले रंग त्वचा और बालों को नुकसान देते है। 

 
Holi 2025: होली के अवसर पर घर पर ही तैयार करें गुलाल रंग, स्किन कहेगी धन्यवाद 
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana:  भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है होली, इस दिन रंग खेलने का अलग ही मजा होता है, एक दूसरे पर प्यार से रंग लगाए जाते है और हैप्पी होली कहा जाता है, कहते है होली पर गैर भी अपने हो जाते है। होली के दिन गुलाल के साथ-साथ पानी में रंग लगाकर उड़ेला जाता है, इसके लिए रंग बाजार से खरीदे जाते है लेकिन ये रंग पक्के होते है, केमिकल से भरे हुए होते है और इनमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते है।

ऐसे में आप घर पर ही बेहद आसानी से गुलाल रंग बनाकर तैयार कर सकते है, इन रंगों को बनाना इतना आसान है कि बच्चे और बड़े साथ मिलकर फन एक्टिविटी की तरह भी घर पर रंग तैयार कर सकते है।

पीला रंग बनाएं 

  • होली पर पीला रंग देखने में सबसे खूबसूरत लगता है, इस रंग को बनाने के लिए हल्दी और बेसन को मिलाएं।

  • बेसन में हल्दी या फिर आटे में हल्दी मिलाकर पीला रंग तैयार किया जा सकता है।

  • यह रंग त्वचा के लिए अच्छा है और एकदम उबटन जैसा असर दिखाता है।

लाल रंग बनाएं 

  • लाल रंग के बिना होली का त्योहार अधूरा लगता है।

  • गहरे लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए आपको कॉर्नस्टार्च और लाल चंदन पाउडर की आवश्यकता होगी। 

  • कॉर्नस्टार्च और लाल चंदन पाउडर को मिलाकर लाल गुलाल तैयार हो जाएगा।

  • लाल गुड़हल के फूल को पीसकर भी लाल गुलाल तैयार कर सकते है। 

गुलाबी रंग बनाएं 

  • होली पर गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का उपयोग किया जा सकता है।

  • नेचुरल कलर को बनाने के लिए आटे या कॉर्नस्टार्च में चुकंदर को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर अच्छे से मिला लें।

  • चुकंदर को पानी में उबालकर इस लाल पानी को पिचकारी और गुब्बारों में भरने के लिए उपयोग कर सकते है।

हरा रंग बनाएं 

  • हरे रंग को बनाने के लिए आप लोग पालक को पीसकर यह रंग तैयार कर सकते है।

  • पालक को पीसें और इसे कॉर्नस्टार्च में ठीक से मिलाएं।

  • मिश्रण को सुखाने पर गुलाल तैयार हो जाएगा। 

  • होली खेलने के लिए इस्तेमाल करें, स्किन खराब होने का डर नहीं रहेगा। 

नीला रंग बनाएं 

  • बाजार से नील का पाउडर या फिर इंडिगो पाउडर को आटे या कॉर्नस्टार्च में मिलाकर नीला रंग बनाया जा सकता है।

  • वाइब्रेंट नीले रंग से होली खेलने का अलग ही आनंद आता है।

  • लिक्विड नील को पानी में डालकर पिचकारी में भर सकते है।