top haryana

Healthy Diet: भिगोकर खाएं मात्र यह चीज मिलेंगे अनेक फायदे, शरीर की सेहत में होगा सुधार

Healthy Diet: चने का सेवन करने से सेहत को काफी तरह के फायदे मिलते है, इनको भिगोकर खाने से शरीर पर बेहद लाभदायक प्रभाव पड़ते है।

 
Healthy Diet: भिगोकर खाएं मात्र यह चीज मिलेंगे अनेक फायदे, शरीर की सेहत में होगा सुधार
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana-New Delhi Desk: सुबह उठकर भीगे हुए काले चने खाने से सेहत को अत्यधिक लाभ मिलते है, ज्यादातर लोग काले चने को किसी न किसी रूप में जरूर खाते है, कुछ लोग इसकी दाल बनाकर खाते है तो कुछ इसे भूनकर या फिर उबालकर खाना पसंद करते है। चने को भिगोकर भी खाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

भीगे हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे काफी सारे जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते है, इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण भी होते है, रेगुलर भीगे हुए चने खाने से शरीर को कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है जिससे आप खुद को फिट और एनर्जेटिक बनाए रख सकते है। 

पाचन तंत्र में सुधार

  • यदि अपना डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत करना चाहते है तो हर रोज भीगे हुए चने खाएं, इनमें फाइबर पाया जाता है।

  • चने आंतों और पेट से हानिकारक टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में सहायक है।

  • शरीर डिटॉक्स होता है और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है।

  • कब्ज या अपच की समस्या है तो भीगे हुए चने फायदेमंद हो सकते है, गैस से राहत पाने के लिए चने में नींबू का रस और जीरा पाउडर मिलाकर खाना फायदा दे सकता है।

हार्ट  

  • भीगे हुए चने खाने से हार्ट बेहतर रहता है।

  • इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते है।

  • चने हार्ट और ब्लड वेसल्स को हेल्दी बनाए रखते है।

  • चने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम हार्ट को मजबूत करते है।

  • हार्ट संबंधी कोई बीमारी है तो भीगे चने खाने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह अवश्य लें।

वजन कम 

  • आप वजन कम करना चाहते है तो रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से आपको फायदा मिल सकता है।

  • चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है, इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते है।

  • नाश्ते में भीगे हुए चने खाकर अपने वजन को कंट्रोल करें।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल 

  • भीगे हुए चने रेगुलर खाने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

  • इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है।

  • इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

  • आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो चने को तेल में भूनकर खाने से बचें।

खून की कमी 

  • भीगे हुए चने आयरन से भरपूर होते है, जो एनीमिया से बचाव करते है।

  • आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और खून की कमी दूर हो जाती है।

  • रोजाना भीगे हुए चने का सेवन करते है तो यह बॉडी को एनर्जी देने में सहायक होता है और पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते है।