Health Tips: संतरे और कीनू में क्या होता है अंतर, आसानी से लगाएं पता, जानें यह तरीके
Health Tips: सर्दियों के मौसम में ही संतरे और कीनू बाजार में आते है, यह दोनों फल दिखने में एक जैसे ही है लेकिन दोनों के गुण व कार्य अलग-अलग है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

Top Haryana: खाने पीने के लिहाज से सर्दियां हमेशा फायदेमंद रहती है, सर्दियों में बाजार में ढेर सारे फल आते है, फलों की बात करें तो सर्दियों में बाजार में संतरे की बहार आ जाती है, कीनू फल भी इस वक्त बाजार में खूब मिलता है।
दिखने में संतरा और कीनू एक जैसे दिखते हैं और इसी फेर में लोग संतरे की बजाय कीनू और कीनू की बजाय संतरा खरीद लेते है लेकिन सिर्फ शक्ल पर मत जाइए, संतरे और कीनू में काफी अंतर होता है, दोनों ही फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाते है लेकिन फिर भी दोनों की तासीर और फायदे अलग अलग है।
प्राकृतिक फल है संतरा
-
संतरा दक्षिण एशिया की उत्पत्ति माना जाता है।
-
संतरा एक प्राकृतिक फल है।
-
संतरा कई प्रकार में आता है जैसे ब्लड ऑरेंज और नागपुरी संतरा।
-
संतरे का छिलका पतला होता है।
-
संतरा आकार में थोड़ा छोटा होता है।
-
इसका रंग हरा और नारंगी भी होता है।
-
छिलका पतला होने से संतरे को छीलने में दिक्कत होती है।
-
संतरे के अंदर कम बीज पाए जाते है।
-
संतरे में ढेर सारा अम्ल होता है जिसके कारण यह खट्टा मीठा होता है।
-
संतरे में रस संतुलित मात्रा में होता है।
खट्टे फलों के हाइब्रिड से बना है कीनू
-
कीनू को अमेरिका में डेवलप करके उसका प्रोडक्शन शुरू किया गया था।
-
पंजाब और हरियाणा में कीनू की बढ़िया पैदावार होती है।
-
कीनू नेचुरल यानी प्राकृतिक फल नहीं है।
-
यह संतरे और विलो लीफ मैंडरिन को हाइब्रिड करके बनाया गया है।
-
कीनू संतरे की तुलना में आकार में अधिक बड़ा है।
-
कीनू में संतरे की तुलना में अधिक रस पाया जाता है।
-
संतरे की तुलना में कीनू के बीज काफी ज्यादा और बड़े होते है।
संतरा खाने के फायदे
-
संतरे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार साबित होते है।
-
संतरा फाइबर से भरपूर होता है और डाइजेशन सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है।
-
संतरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते है।
-
संतरे का सेवन करने से शरीर में जमा हुआ एक्स्ट्रा यूरिक एसिड बाहर निकलता है।
-
संतरे का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
-
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो संतरे का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें काफी कम कैलोरी होती है।
कीनू खाने के फायदे
-
संतरे की तरह कीनू फल भी विटामिन से भरपूर है।
-
कीनू के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
-
वर्कआउट के बाद कीनू का सेवन काफी फायदा करता है।
-
कीनू कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
-
कीनू के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।