top haryana

Health Tips: खाने में प्रयोग करें ये नमक, जानें

Health Tips: नमक ज्यादा खाने से कई शारीरिक नुकसान होते है। इससे कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा होता है। आइए जानें इससे कौन-कौन सी बीमारियां हो जाती है...
 
Health Tips: खाने में प्रयोग करें ये नमक, जानें

TOP HARYANA: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ऐसे नमक का प्रयोग करना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा कम हो। खाने में सामान्य टेबल साल्ट के स्थान पर पोटेशियम युक्त कम सोडियम वाले नमक का उपयोग करें। यह केवल वयस्कों और स्वस्थ व्यक्तियों के लिए है।

बच्चों, किडनी से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त तथा गर्भवती महिलाओं को सामान्य नमक का सेवन करने की राय दी गई है। इन लोगों को कम सोडियम वाले नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ पहले ही सोडियम की खपत को 2 ग्राम हर दिन कम करने के लिए अपील कर चुका है।

नमक का उपयोग सामान्य रूप से करना चाहिए इसका उपयोग न ही तो अधिक करना चाहिए और न ही कम करना चाहिए। WHO के मुताबिक, एक व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए।

परंतु भारत के लोग लगभग 10 ग्राम नमक हर दिन सेवन करते है। ज्यादा नमक के सेवन से शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती है, जिस कारण शरीर में अनेक प्रकार की समस्याएं होने आरंभ हो जाती है।
विशेषज्ञों ने डब्ल्यूएचओ के सुझाव को अच्छा बताया
WHO की इस सिफारिश को विशेषज्ञों ने अच्छा बताया है। विशेषज्ञों के अनुसार डब्ल्यूएचओ की यह गाइडलाइन भारत के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि भारत के लोगों के द्वारा खाने में अलग से भी नमक का सेवन करने की आदत होती है।

पुराने समय से ही भारत के लोगों में देखा गया है कि खाने की टेबल पर नमक का डिब्बा अवश्य रखा जाता है। भोजन का सेवन करने से पहले ही भारत के लोग नमक अलग से लेते है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य संगठन का यह फैसला भारत के लोगों के लिए जरूरी है। भारतीय लोगों को नमक का उपयोग इन बातों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

अधिक नमक का सेवन है जहर
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करना पूरे स्वास्थ्य के लिए जहर खाने के समान ही कार्य करता है। इससे बहुत से शारीरिक नुकसान होते है। नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर तीव्रता से बढ़ता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक तथा हार्ट से संबंधित बीमारी होने का खतरा अधिक हो जाता है।

इसके अतिरिक्त ज्यादा नमक के प्रयोग से व्यक्ति के खून, किडनी तथा लिवर को प्रभावित करता है। ज्यादा नमक खाने से नसों में पानी की मात्रा अधिक होने लग जाती है। इससे अनेक प्रकार के रोग हो जाते है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन को भारत के लोगों के द्वारा मानना चाहिए।
ज्यादा नमक के सेवन से होने वाले नुकसान
1. त्वचा की समस्याएं
2. हड्डियां कमजोर होना
3. किडनी की बीमारियां
4. डिहाइड्रेशन
5. दिल की बीमारियां
6. वजन बढ़ना
7. ब्लड प्रेशर बढ़ना
8. पेट की समस्याएं