top haryana

Health Tips: इस फल के पत्ते है शरीर के लिए वरदान, पाचन तंत्र व सेहत को अधिक फायदा 

Health Tips: पपीता सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खानपान का हिस्सा बनाया जाता है लेकिन इस फल के पत्ते भी काफी अधिक फायदेमंद साबित होते है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है।

 
Health Tips: इस फल के पत्ते है शरीर के लिए वरदान, पाचन तंत्र व सेहत को अधिक फायदा 
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana-New Delhi Desk: खानपान में हमेशा फलों को शामिल करने के लिए कहा जाता है, पपीता भी एक ऐसा ही फल है जो सेहत को काफी सारे फायदे देता है लेकिन  सेहत को केवल पपीता खाने पर ही फायदा नहीं मिलता बल्कि इसके पत्ते भी सेहत पर कमाल का असर दिखाते है।

पपीते के पत्तों में फ्लेवेनॉइड, विटामिन C और फेनोलिक कंपाउंड होते है जो फ्री रेडिकल्स को दूर करते है और इंफ्लेमेशन को कम करते है, इन पत्तों के सेवन  से डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है, जानें पपीते के पत्ते शरीर पर किस प्रकार से असर दिखाते है और इन पत्तों का सेवन किस तरह से किया जा सकता है। 

शरीर को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा 

पपीते के पत्ते पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है, इन पत्तों में विटामिन C, विटामिन E और अनेक  फ्लेवेनॉइड पाए जाते है जो शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करते है और शरीर को सेलुलर डैमेज से बचाते है।पपीते के पत्तों का पानी पिया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर रहते है, दिल की सेहत को फायदा मिलता है और शरीर अनेक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार नहीं होता। 

पाचन को फायदे 

पपीते के पत्ते पेट की सेहत के लिए भी अच्छे होते है और इन पत्तों के सेवन से पाचन तंत्र को फायदे मिलते है,  पपीते के पत्तों से डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स दूर रहती है।कब्ज, पेट फूलना और पेट में इंफ्लेमेशन की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है, पपीते के पत्तों से पेट के हेल्दी गट बैक्टीरिया बढ़ते है। 

डायबिटीज में मददगार 

डायबिटीज के मरीजों को पपीते के पत्तों के सेवन से फायदा मिल सकता है, पपीते के पत्ते ब्लड शुगर रेग्युलेट करने में काफी असरदार होते है और इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है। इस चलते पपीते के पत्तों के सेवन से डायबिटीज मैनेजमेंट में सहायता मिलती है, नियमित तौर पर पपीते के पत्तों का सेवन किया जाए तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक होने की संभावना कम हो जाती है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता  

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को रोगों का घर बनने से बचाती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता यदि कमजोर हो तो बाहरी तत्व शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते है, इससे व्यक्ति प्रतिदिन बीमार होने लगता है और उसे मौसमी दिक्कतें भी जरूरत से ज्यादा होती है।

ऐसे में मजबूत इम्यूनिटी के लिए पपीते के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद होता है, पपीते के पत्तों के सेवन से शरीर को विटामिन A, विटामिन C और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते है जो इम्यून सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाते है।

पपीते के पत्तों का सेवन 

पपीते के पत्तों का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है, इन पत्तों को आमतौर पर खाने के बजाय इनके रस का सेवन होता है, पपीते के पत्तों का ताजा रस पिया जा सकता है, इसे पानी में मिलाकर पी सकते है, पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर चाय की तरह भी पिया जा सकता है। 

इस बात का खास ख्याल रखे कि गर्भवती महिला को और किसी प्रकार की दवाइयों को ले रहे लोगों को पपीते के  पत्तों के सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।