top haryana

Health Tips: इडली समेत इन खाद्य पदार्थों में पाई जाती है इतनी कैलोरी, जानें शरीर में इसके लाभ

Health Tips: इडली तथा उपमा साउथ इंडियन का स्वादिष्ट व हेल्दी खाना है। साउथ में इसे बहुत ही खुश होकर खाते है।   
 
Health Tips: इडली समेत इन खाद्य पदार्थों में पाई जाती है इतनी कैलोरी, जानें शरीर में इसके लाभ

TOP HARYANA: इडली, डोसा और उपमा साउथ इंडियन नाश्ते का नाम है। इस नाश्ते को हेल्दी खाने के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके अंदर हल्के तथा पौष्टिक आहार भी होते है। जो लोग अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखते है उनके लिए यह खाना बहुत अच्छा है। उनको खाने में इन चीजों का सेवन करना चाहिए। यह खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

जो लोग वजन बढ़ाना या घटाना चाहते है उन लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि जो वह खाना खाते है उनके खाने में कितनी कैलोरी है। ऐसे में ये भी जानना आवश्यक होता है कि इसका सेवन आपके लिए किस प्रकार लाभकारी हो सकता है। इनके नाश्ते में लाने से पहले अवश्य पता होना चाहिए कि इस खाने के कौन-कौन से नुकसान तथा फायदे है। 

इसके नुकसान व फायदे
1. इडली में कैलोरी की मात्रा
30 ग्राम की जो छोटी इडली होती है उसमें 61 कैलोरी होती है। मध्यम साइज की इडली जो 40 ग्राम की हो उसमें लगभग 81 कैलोरी पाई जाती है। इस प्रकार इडली की कैलोरी की क्वांटिटी उसके साइज पर निर्भर करती है। इडली चावल तथा उड़द की दाल से बनी होती है। इसको पकाने के लिए भाप का प्रयोग किया जाता है। जिस कारण कम तेल तथा फैट वाला नाश्ता तैयार हो जाता है।

इडली में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है। जिन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्याएं है उनके लिए इडली का नाश्ता अच्छा माना गया है। इडली का सेवन करने से बहुत से फायदे होते है। इडली सिंथेटिक एसिड, मैग्नीशियम, सेलिनियम तथा मैनगेनिस आदि का अच्छा स्त्रोत है।
2. उपमा में कैलोरी की मात्रा
उपमा अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक लाभकारी डाइट बनता है। उपमा की कैलोरी उसकी क्वांटिटी पर निर्भर करती है। यदि आप 100 ग्राम उपमा का सेवन करते है तो आपको 209 कैलोरी मिल जाएगी। यदि आप 200 ग्राम उपमा का सेवन करते है तो आपको लगभग 416 कैलोरी मिलेंगी। सूजी से उपमा तैयार किया जाता है। इसको हल्के मसालों तथा सब्जियों का प्रयोग करके पकाया जाता है।
उपमा के लाभ
उपमा को बनाने के लिए कई प्रकार की सब्जियों तथा सूजी का उपयोग किया जाता है। इसमें विटामिन बी और ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त उपमा में हाई फाइबर तथा प्रोटीन भी पाया जाता है। उपमा आसानी से पच जाता है। यदि आप उपमा का सेवन नाश्ते में करते है तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
इडली और उपमा को हेल्दी मानने का कारण
जो लोग वजन कम करना चाहते है उनके लिए इनका सेवन बहुत अच्छा है। इडली तथा उपमा दोनों ही ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह खाना आसानी से पच जाता है। इसके अंदर कार्बोहाइड्रेट होता है जो पूरे दिन शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।

यह नाश्ता स्वास्थ्य को अच्छा करने में सहायक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। यदि आप कम फैट तथा कम कैलोरी वाला खाना खाते है तो आप इडली का सेवन कर सकते है। यदि आप ज्यादा पौष्टिकता तथा अधिक एनर्जी चाहते है तो आप उपमा का सेवन कर सकते है।