Health Tips: सर्दी के मौसम में तिल का प्रयोग सेहत के लिए वरदान, जाने कैसे करे प्रयोग
Health Tips: सर्दी के मौसम में तिल का उपयोग करना आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है, पाचन तंत्र संबधी गड़बड़ी को ठीक करता है. जाने इसका उपयोग कैसे करना है.

TOP HARYANA: सर्दी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना अति आवश्यक है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से ठंड का असर आने वाले दिनो में और बढने का अनुमान है। इसी कारण सेहत पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए इस सर्दी के मौसम में खानपान पर ध्यान देना काफी जरुरी है। इस मौसम में कुछ चीजों का सेवन करना किसी दिव्य औषधि या जड़ी बूटी से कम नहीं है जो कि हमारी सेहत के लिए किसा वरदान से कम नही है.
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानकारी दी की तिल अनेक पोषक तत्वों से भरपूर है। सर्दी के मौसम में तिल का सेवन करने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। सर्दी के मौसम में तिल की कितनी मात्रा का प्रयोग करे व किस टाइम उपयोग करें, इसके बारे में आयुर्वेदिक डा. ने जानकारी दी कि इससे शरीर को बेहतरीन फायदे मिलते है।
शरीर को मिलने वाले फायदे
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानकारी दी कि ठंड के मौसम में तिल खाने से शरीर को गर्मी मिलती है ,और सर्दी-जुकाम होने से राहत मिलती है।तिल के अंदर आयरन की मात्रा होती है, तिल का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को सही बनी रहती है। बालों और त्वचा के लिए भी तिल का सेवन करना आयुर्वेद के अनुसार काफी अच्छा रहता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर ऊर्जा ने बताया कि तिल में जिंक और सेलेनियम व अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते है, जो हृदय की मांसपेशियों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं। तिल में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को तंदुरुस्त करने के साथ शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। तिल में कैल्शियम की भी अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है। शरीर दर्द से राहत मिलती है।
तिल का सेवन करने के उपयोग
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि तिल को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए, तिल का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेकर ही करना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार व्यक्ति को प्रतिदिन रोजाना एक चम्मच तिल का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ ही सुबह खाली पेट घी में भुने हुए तिल को भी आप खा सकते है, या तिल को आप चबाकर भी खा सकते है, तिल का प्रयोग करने से आपकी हेल्थ काफी अच्छी रहती है व शरीर के लिए अनेक बीमारियों में लाभदायक है।