top haryana

Health Tips: मोटापा कितना हो सकता है बच्चों के लिए हानिकारक, इस पर कैसे पाए काबू, आइए जानें डॉक्टर से

Health Tips: मोटापे के कारण सेहत खराब हो सकती है। मोटापे से अनेक बीमारी हो जाती है।
 
Health Tips: मोटापा कितना हो सकता है बच्चों के लिए हानिकारक, इस पर कैसे पाए काबू, आइए जानें डॉक्टर से
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: इस दौर में बच्चों में मोटापा होना एक सामान्य परेशानी होती जा रही है। केवल बढ़ा हुआ वजन ही मोटापा नहीं होता, बल्कि शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी भी मोटापा ही कहलाती है। मोटापे का कारण खराब लाइफस्टाइल तथा अनहेल्दी खानपान है। मोटापे आने वाले समय में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मोटापा होने के कारण बच्चों को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले एक दशक में बच्चों के लिए मोटापा शारीरिक परेशानी बन गई है। मोटापे पर नियंत्रण पाना बहुत आवश्यक है।


दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विशेष डॉक्टर पिनाकी आर देबनाथ ने कुछ बाते बतायी है जैसे बच्चों में मोटापा क्यों बढ़ रहा है तथा इस पर जिस प्रकार नियंत्रण पा सकते है।

बच्चों में मोटापा बढ़ने का कारण
डॉ पिनाकी के अनुसार बच्चों के मोटे होने का कारण यह है कि आजकल के बच्चे घर का खाना कम खाते है और वे बहार का खाना अधिक खाते है जो अनहेल्थी होता जैसे प्रोस्सेड फूड, जंक फूड। कई मामले ऐसे भी है जिनमें मोटापा अधिक होने पर दिल से जुड़ी समस्या व हाई बीपी होने की संभावना अधिक रहती है। मोटापे के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है। जो बच्चे मोटे होते है उनमें  टाइप-2 डायबिटीज की परेशानी तीव्र गति से बढ़ रही है।


दिल से संबंधित बीमारियां
छोटी आयु में ही बच्चे ब्लड प्रेशर तथा कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं का सामना कर रहे है। इस कारण बच्चों में दिल की बीमारी हो रही है। इसका मुख्य कारण गलत लाइफ स्टाइल व असंतुलित आहार है।


सांस से संबंधित समस्याएं
मोटापे के कारण फेफड़ों पर ज्यादा दबाव की स्थिति रहती है जिस वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। वजन ज्यादा होने के कारण ही बच्चों में अस्थमा जैसी बीमारी हो रही है।


मानसिक तनाव होना
वजन अधिक होने के कारण बच्चे स्वयं को दूसरों से अलग अनुभव करने लगते है। वे बच्चे सूमह में अच्छा अनुभव नहीं कर पाते है। मोटे बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। बच्चों को मानसिक तनाव भी अधिक हो जाता है।


जॉइंट पेन आरंभ
मोटापा अधिक होने के कारण जोड़ो पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। इस कारण घुटने, कलाई, कोहनी में दर्द होने लगता है। आने वाले समय में यह दर्द अर्थराइटिस व अनेक बीमारियों को उत्पन्न कर देता है। इन बीमारियों को लंबे समय तक इलाज करवाना पड़ता है।

मोटापे को कम करने के तरीके
1. बच्चों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों व फलों का सेवन करना चाहिए।
2. बच्चों को प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
3. बच्चों को मोबाइल, टैब व टीवी पर ज्यादा समय तक नहीं देखना चाहिए क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि स्क्रीन टाइम से मोटापा बढ़ता है।
4. बच्चों को अनहेल्थी खाना नहीं खाना चाहिए जैसे जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड तथा अधिक मीठी चीजें खाने से भी मोटापा बढ़ता है।
5. बच्चों को ज्यादातर ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हो।
6. बच्चों को प्रतिदिन 1 घंटे तक व्यायाम करना चाहिए या खेलना चाहिए।
7. बच्चों की ऐसी खाने की चीजें देनी चाहिए जो कम फैट वाली हो।