Health Tips: हाई बीपी के मरीजो को रखना होगा खाने पीने का विशेष ध्यान वरना बिगड़ सकती है आपकी तबियत..
Health Tips: सही खानपान के जरिए हाई बीपी के मरीजो को भी इस बिमारी से मिल सकती है मुक्ति तो जानिए एक्सपर्ट के सुझाव क्या है..

TOP HARYANA: हाई बीपी के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिनको हाई बीपी कि समस्या रहती है, उनको किस तरह का भोजन खाना चाहिए ताकि इस बिमारी से मुक्ति मिल सके तो जानते है एक्सपर्ट क्या कहते है। बहुत से लोगों को यह समस्या पाई जाती है। पर सही व हेल्दी डाइट से आप इसका समाधान कर सकते है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खराब जीवन शैली और असंतुलित भोजन के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। हाई बीपी के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इससे कई और बीमारियां जन्म ले लेती है। जैसे हार्ट प्रॉब्लम, किडनी संबंधी बीमारियां और हॉर्ट अटेक का खतरा बढ़ जाता है। हाई बीपी वाले लोग दवाओं पर निर्भर रहते है, लेकिन अच्छी जीवन शैली और सही खानपान से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में यह जानना अति आवश्यक है कि मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, और क्या परहेज रखने चाहिए।
फास्ट फूड और नमकिन चीज
फास्ट फूड और नमकिन चीज से हाई बीपी के मरीजो को बचना चाहिए। बाजार में मिलने वाले चिप्स, कुरकुरे भूजीया, नमकीन और स्नैक्स खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है।सोडियम से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। हाई बीपी के मरीजो को सॉफ्ट ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए।
नमक का सेवन
हाई बीपी के मरीजो को ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। हाई बीपी के लिए नमक काफी खतरनाक होता है। नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, ब्लड प्रशेर तेजी से बढ़ता है। इसलिए मरीजों को अधिक नमक का सेवन नही करना चाहिए।
मिठाई से परहेज
हाइपरटेंशन के मरीजों को मीठे का सेवन कम करना चाहिए। मीठाई से शुगर लेवल तेजी से बढता है। जिससे मोटापा बढता है। यह दिल पर अधिक भार डालता है।
चाय और कॉफी का सेवन
चाय और कॉफी में ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता है। इसका ज्यादा सेवन करने से बचे।
हाई बीपी के मरीजो को क्या खाना चाहिए
खासकर युवा लोग भी इसके अब शिकार हो रहे है। खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा जैसे ताजे फल और हरी सब्जियां जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर हो, जिससे उनकी बीपी कंट्रोल में रह सकती है। मरीजों को साबुत अनाज का भी सेवन करना चाहिए। ओट्स, मसूर, मूंग,चने की दाल और साबुत अनाज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर ब्लड प्रेशर को कम करता है। जिससे हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है। इन मरीजों को अपनी डाइट में जैसे अखरोट, बादाम, और अलसी के बीज और सीड्स का सेवन करना चाहिए। सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड व हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल को अचछा बनाने में मदद करते हैं। इन सब का पालन करके आप हाइपरटेंशन से राहत पा सकते है।