top haryana

Health tips: दिल की बीमारी इन फूड्स के सेवन से रहती है दूर, जानिए इनके बारें में

Health tips: दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें कुछ विशेष खाद्य पदार्थ। इनके सेवन से दिल की बीमारियां दूर रहती है।
 
Health tips: दिल की बीमारी इन फूड्स के सेवन से रहती है दूर, जानिए इनके बारें में
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियां हो रही है। लोगों के बीमार होने का कारण गलत लाइफस्टाइल व असंतुलित खानपान है। गलत खानपान के कारण लोग हाई बीपी, मोटापा तथा डायबिटीज आदि का शिकार हो रहे है। इसकी वजह से लोगों को हार्ट की बीमारियों होने की अधिक संभावना होती है। भारत में दिल के रोगी व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

अधिकतर छोटी आयु के लोगों पर हार्ट अटैक तथा कार्डियक अरेस्ट समेत दिल की बीमारी का प्रभाव हो रहा है। ऐसी स्थिति में आजकल लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता में है और सचेत भी होने लगे है। कुछ ऐसे फ्रूड्स है जिनके सेवन से दिल की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।


हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन
हरी सब्जियों के सेवन से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। हरी सब्जियों में खनिज, विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स आदि पाए जाते है। ये सब दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छे होते है। सरसों, पालक, ब्रोकली, मेथी ऐसी सब्जियां है जिसमे फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है तथा इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी आती है जिस कारण दिल की उत्पन्न होने वाली बीमारी नियंत्रण में आ व बीमारियों से बचाव हो जाता है। इन हरी सब्जियों से होने वाले लाभों को तो सभी व्यक्ति ही जानते है। इसी कारण हमें हरी सब्जियों ही खाना चाहिए।

फलों का सेवन करना चाहिए
फलों शरीर के लिए लाभकारी होते है। कई फल होते है जिनको खाने से दिल की बीमारी से बचाव होता है। फलों के अंदर पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है तथा कैलोरी कम होती है। फलों में अनेक ऐसे तत्व विद्यमान होते है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है तथा दिल को स्वस्थ बनते है। जामुन, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी तथा एवोकाडो सहित अनेक फस होते है जो शरीर के लिए लाभकारी सिद्ध होते है। कुछ फलों में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। ये खराब खून नहीं बनने देते है तथा अच्छा खून ही बनता है। शुद्ध खून होने के कारण भी दिल की बीमारियां होने की संभावना कम होती है।


बादाम का सेवन
दिल के रोगी व्यक्तियों को अखरोट तथा बादाम खाने चाहिए। इनके अंदर पॉली अनसैचुरेटेड, मोनोअनसैचुरेटेडल व फाइबर भी होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देता है। इनके निरंतर सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। इनके अतिरिक्त फ्लैक्स सीड्स तथा चिया सीड्स को भी अच्छा माना गया है।


मछली का सेवन
एक महीने में 3-4 बार मछली खानी चाहिए। मछली के अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते है जो सूजन को कम करने तथा हाई बीपी को नियंत्रित करने में सहायक होते है। इस प्रकार मछली का सेवन करके भी दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव कर सकते है।


साबुत अनाज का सेवन
साबुत अनाज में पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि खनिज अधिक मात्रा में पाए जाते है। साबुत अनाज में ज्यादा फाइबर मिलता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है तथा रक्त संचार को कंट्रोल में रखता है। बीमारियों से बचाव करने के लिए साबुत अनाज को अपने भोजन में शामिल कर सकते है।


दाल का सेवन
हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए फाइबर व प्रोटीन की आवश्यकता ज्यादा होती है। दाल में दोनों चीजें ही विद्यमान है। दाल दिल को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी मानी गई है।


चॉकलेट का सेवन
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते है जो ब्लड सर्कुलेशन बनाने में सहायक होते है। चॉकलेट के सेवन से बीपी भी नियंत्रण में रहता है। रक्त के बहाव में यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है तो दिल की बीमारी होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में लाए। इसके अतिरिक्त व्यायाम नियमित रूप से करें।