Health Tips: शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

TOP HARYANA: खून की कमी किसी को भी हो सकती है चाहे वह पुरुष हो या महिला। खून की कमी किसी भी आयु में हो सकती है। परंतु ज्यादातर खून की कमी महिलाओं में होती है क्योंकि महिलाएं अपने जीवन में रजोनिवृत्ति, मासिक धर्म तथा प्रेग्नेंसी जैसे अनेक परिवर्तन से गुजरती है। कई लोगों के स्वास्थ्य अच्छा न होने की वजह खून की कमी होती है।
लोग खून की कमी पूरी करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते है। यदि आप दवाइयों के स्थान पर अपने खाने को बेहतर रखेंगे तो खून की कमी पूरी हो जाएगी। अपनी डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए।
खून की कमी के लक्षण
शरीर में खून की कमी होने से आंखों में पीलापन आ जाता है, शरीर हमेशा कमजोर रहता है, चेहरा पीला हो जाता है तथा सांस लेने में परेशानी होने लगती है, शरीर में थकान बहुत जल्दी हो जाती है। खून की कमी के कारण होने वाले इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर में विटामिन बी12 तथा आयरन से हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है। इन फलों के सेवन से खून की कमी पूरी हो जाती है।
चुकंदर का सेवन
चुकंदर के अंदर आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन कई तरह से कर सकते है। इसका सेवन हम सलाद के रूप में कर सकते है तथा चुकंदर का साग भी बना सकते है। चुकंदर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह खून बढ़ाने में सहायक होता है।
खजूर का सेवन
खजूर का सेवन हर आयु के लोग कर सकते है। इसके सेवन से शारीरिक लाभ होता है। 2-3 खजूर का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। इसके सेवन से मांसपेशियों तथा हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। खजूर खाने से शरीर में एनर्जी आ जाती है।
डेयरी प्रोडक्ट
विटामिन बी12, कैल्शियम तथा आयरन डेयरी प्रोडक्ट्स के अंदर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता है। शरीर में खून को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन दूध का सेवन करना चाहिए। दूध से बने दही का सेवन भी बहुत अच्छा होता है।
इन फलों का करें सेवन
शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करना चाहिए। मौसमी फलों के सेवन से शरीर में विटामिन-मिनरल की कमी नहीं होती है।
ड्राई फ्रूट का सेवन
ड्राई फ्रूट शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत अच्छे होते है। इनके सेवन से शरीर में बहुत फायदे होते है। यदि शरीर में खून की कमी है तो हर दिन कम से कम 25 ग्राम किशमिश खाएं। किशमिश बहुत लाभकारी होता है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। आधा कप किशमिश में लगभग 1.3 मिलीग्राम आयरन होता है जो प्रतिदिन जरूरत का 7 प्रतिशत है।