Health Tips: खाली पेट दूध व दही का सेवन हो सकता है इन लोगों के लिए हानिकारक, जानें खाने का सही तरीका
Health Tips: सुबह सो कर उठने के बाद खाली पेट अक्सर कुछ खाने के लिए मांगता है। ऐसे में हम अक्सर दूध या दही का सेवन करना उत्तम मानते है लेकिन इनका सेवन करना हमारे लिए...

TOP HARYANA: खाली पेट दूध या दही के सेवन से पेट फूलना, एसिडिटी या पेट खराब होने जैसी बहुत सी समस्या हो सकती है। डेयरी में नैचुरल लैक्टिक एसिड होता है जो पेट को नुकसान करता है। जिसके कारण पेट फूलने की परेशानी अधिक बढ़ जाती है, दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है जबकि कुछ लोगों को खाली पेट दूध पीने से हल्की एसिडिटी से राहत मिल जाती है।
आमतौर पर नाश्ते में दही खाना अच्छा माना और कहा जाती है, खासकर जिन लोगों को एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो। इन लोगों के लिए खाली पेट दही खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स मोजूद होते है, जिनसे शरीर को फायदा मिलता है।
पेट के एसिड के साथ सहभागिता: जब हम लोग सुबह खाली पेट दही का सेवन करते है तो पेट में मौजूद एसिड दही में मौजूद कुछ लाभकारी बैक्टीरिया को मार सकते है। जिससे दही का प्रोबायोटिक लाभ कम हो जाता है, इसका मुकाबला करने के लिए दही को ओट्स या फलों जैसे कार्बोहाइड्रेट के साथ खाना एक बेहतर विकल्प है।
एसिडिटी का खतरा:
कुछ लोगों को खाली पेट दही खाने से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है, दही आपके पेट या एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित लोगों के लिए नुकसान कर सकती है, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, खाली पेट के साथ मिलकर असुविधा या सूजन का कारण बन जाता है।
पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स:
सुबह खाली पेट दही खाने से कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन B पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलते है। दही पोषक तत्व से भरपूर होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के लिए बहुत गुणकारी है।
हाइड्रेटिंग और कूलिंग:
दही में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट करने में सहायता करती है। खासकर गर्मी के दिनों में इसके प्राकृतिक कूलिंग गुण शरीर की गर्मी को कम कर सकते है और निर्जलीकरण को भी रोक देते है।
लैक्टिक एसिड:
खाली पेट दही खाने से इसके अंदर मौजूद लैक्टिक एसिड पेट की एसिडिटी को अधिक कर सकता है और आपको पेट की दिक्कत हो सकती है।
कम प्रोबायोटिक के फायदेमंद:
खाली पेट दही खाने से इसके अंदर मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया शरीर के लिए अधिक फायदेमंद है। दही को ओट्स या फलों जैसे कार्बोहाइड्रेट के साथ खाना एक बेहतर विकल्प है।