Health: स्वस्थ रहने के लिए ठंड में करें इन चीजों का सेवन, अच्छी रहेगी सेहत

TOP HARYANA: ठंड के मौसम में सभी लोग अनेक प्रकार का खाना खाते है, परंतु डायबिटीज के रोगी है उनको मीठा, चटपटा खाने से परहेज करना चाहिए। सर्दियों के समय में शुगर लेवल ऊपर - नीचे होने की संभावना अधिक होती है। इस कारण डायबिटीज के रोगियों की कठिनाइयां बढ़ जाती है। यह एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है। इससे बचाव के लिए खाने पीने पर नियंत्रण पाकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है।
हरी सब्जियों का सेवन
शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियां जैसे कि सरसों, ब्रोकली, मेथी, पालक आदि। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर हेल्दी रहता है।
फल का सेवन
फल बहुत लाभदायक होते है। डायबिटीज के रोगियों को फल का सेवन करना चाहिए। यदि कोई ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चाहता है तो उसे अत्यधिक मात्रा में फलों का जूस नहीं पीना चाहिए। सेब, अमरूद, संतरा आदि फलों का सेवन करना चाहिए। सेब में स्टार्च की मात्रा पाई जाती है परंतु सेब नुकसान नहीं करता। इसलिए रोगी व्यक्ति सेब खा सकते है।
प्रोटीन का सेवन
प्रोटीन खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के रोगी व्यक्ति प्रोटीन से भरपूर खाना अवश्य खाएं जैसे - दालें, दही, पनीर, अंडे आदि। इन चीजों के सेवन के कारण शुगर लेवल स्थिर रहेगा तथा आप हेल्दी अनुभव करेगें।
नट्स तथा बीजों का सेवन
चिया बीज, बादाम, अखरोट तथा अलसी के बीज ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर होते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए ये चीजें फायदेमंद होती है।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ का सेवन
जिन चीजों के कारण ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ जाता है उन चीजों को नहीं खाना चाहिए जैसे चीनी, मैदा, चावल आदि न खाकर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे ओट्स, मसूर दाल व मूंग दाल आदि का सेवन करना चाहिए।
सूप का सेवन
रोगी व्यक्तियों को पालक व टमाटर आदि का ताजा सूप पीना चाहिेए। रोगी व्यक्तियों के लिए सूप बहुत लाभकारी होता है।
शुगर फ्री और प्रोसेस्ड फूड से बचाव करें
शुगर फ्री और पैकेज्ड तथा प्रोसेस्ड फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स तथा मिठाइयों से रोगियों को दूरी रखनी चाहिए। इन चीजों को खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए।
विटामिन D से युक्त चीजों का सेवन
थोड़े - थोड़े समय में संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। पूरे दिन में 3-4 बार भोजन करना चाहिए। इस बीमारी के रोगियों को अधिक समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। भूखे रहने के कारण शुगर जल्द बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां नहीं हो पाती है ऐसे समय में रोगी व्यक्ति को हल्के योग करने चाहिए या घर पर व्यायाम कर सकते है। सर्दी के मौसम में धूप में भी बैठना चाहिए। रोगी व्यक्तियों को कैल्शियम युक्त चीजें खाने चाहिए। इन सब से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।