top haryana

HARYANA: सिरसा में ये जगह है घूमने के लिए बेहद खूबसूरत, जानें इसके बारे में

Best Time To Visit Sirsa : हरियाणा के सिरसा जिले के अंदर है काफी मशहूर पर्यटक और धार्मिक स्थल यदि आप और आपके दोस्त कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो ये जगह हो सकती हैं सबसे खूबसूरत ओर आपके बजट में…
 
HARYANA: सिरसा में ये जगह है घूमने के लिए बेहद खूबसूरत, जानें इसके बारे में
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: भारत मे वैसे तो काफी शानदार शहर है जहा हम घूमने जा सकते हैं परंतु आपने हरियाणा राज्य का सिरसा शहर का नाम नहीं सुना होगा जो की काफी मशहूर है। इस शहर मे बहुत तरह के पर्यटक और धार्मिक स्थल है। इसी कारण से ये शहर बहुत खूबसूरत ओर आकर्षित लगता है।

राधा स्वामी सत्संग घर

सिकंदरपुर गांव के अंदर एक बहुत बड़ा सत्संग घर है यह  सिरसा शहर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। यहाँ हर साल मार्च और अप्रैल महीने में एक बड़े सत्संग का प्रोग्राम देखने को मिलता हैं। इस आयोजन को देख ने के लिए विश्व के हर कोने से लोग यहां पहुंच जाते हैं। एक बड़ा स्थानीय सत्संग का घर भी सिरसा के अंदर ही स्थित है।

कागदना का राम देव मंदिर

राजस्थान के संत की पुरे जिले में इनकी पूजा की जाती है। राम देव के बहुत सारे मंदिर आपको आज के समय में देखने को मिल जाएगे, सिरसा में स्थित कागदाना तहसील में इस का सबसे बड़ा मंदिर देखने को मिलता है। भक्तों की एक बड़ी संख्या मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए आती है।

बाबा रामदेव जी महाराज 

रामदेव जी महाराज को राजस्थान के बीकानेर जिले में रुनिचा से जयपुर के तनवार राजपूत कबीले का सदस्य माना जाता है। कहा जाता है कि वह राजस्थान में भगवान कृष्ण के अवतार हैं और उनके भक्त देवता को श्रद्धांजलि देने के लिए रूनिचा माथा टेकने जाते हैं। उनके पुरुष भक्तों को कामद के नाम से पुकारा जाता है और महिलाओं को तराह तालिसी के नाम से बुलाते है बाबा रामदेव जी के बड़े मंदिर सिरसा, कुरंगनवली, रामपुरा, ऐलनाबाद, डबवाली, लूदेसर, और कागदाना में स्थित हैं।

हनुमान मंदिर (रामनगरिया)

यह मंदिर शहर से पश्चिम दिशा की ओर, दो किलोमीटर दूरी पर बना हुआ है। प्रत्येक मंगलवार के दिन जिले के हर कोने से लोग यहा पर दर्शन ओर पूजा करने के लिए आते हैं।

गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह, चोरमोर खेरा

दिल्ली राष्ट्रीय हाइवे पर सिरसा से 36 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह से सम्बंधित कहा जाता है, जो सिर्फ एक रात के लिए यहां रुके थे। यह करीब 8 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है एक छोटा संग्रहालय और लाइब्रेरी भी बनी हुई हैं, इस गुरुद्वारे के अंदर उच्च समारोह आयोजित देखने को मिलते हैं।

डेरा बाबा सारसाई नाथ

हिसार जिले के गेट के बाहर स्थित इस मंदिर का निर्माण 13 वीं सदी में हुआ था। इस का निर्माण नाथ संप्रदाय के संत सरसाई नाथ द्वारा किया गया था, जो की शिव के अनुयायी रहे थे, यहाँ इलाके के व्यक्तियों द्वारा उच्च समारोह का आयोजित हर साल किया जाता हैं। भोज का एक शिलालेख, प्रतिभा सिरसा में मिला था।

यह रिकॉर्ड करता है कि पशुपति संप्रदाय के संत नीलकंठ ने एक स्वर्ण शिखर के साथ जली हुई ईंटों और पत्थरों की मोटी स्लैब के बने योगीवर मंदिर का कोई अवशेष नहीं मिला है, मुगल सम्राट शाहजहां ने अपने बीमार बेटे के लिए आशीर्वाद के लिए डेरा बाबा सारसाई नाथ का दौरा किया। सम्राट ने एक गुंबद बना दिया और मंदिर में जमीन दान की। अरबी में एक दस्तावेज, डेरा अधिकारियों के कब्जे में शाहजहां मंदिर की यात्रा के बारे में गवाही देते हैं। डेरा में शिव और दुर्गा के मंदिर हैं।

संत बाबा बिहारी समाधि

यह सिरसा शहर के पश्चिमी भाग में स्थित एक सुंदर वातिका हैं जो मंदिर में स्थित है जहां हर वर्ष 1 जनवरी के दिन भंडारे का आयोजित किया जाता है।

डेरा सूफी संत बाबा भूमान

प्रसिद्ध सूफी संत के डेरे जिनका नाम कंबोज के साथ जोड़ा जाता हैं, जो की मंगला, संगर सरहिन्हा और माललेवाला गांवों में स्थित हैं। यहां पर प्रतिवर्ष सक्रांति के मोके पर एक मेला आयोजित किया जाता है।