top haryana

Gym Exercise Tips: जिम में जाकर गलत एक्सरसाइज करने से हो सकती है ये बीमारियां, जानें

Gym tips for muscle gain: रोजाना व्यायाम करना हमारे स्वास्ठय के लिए बहुत जरुरी है। यह हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से बचाता है। सही तरीके से नही किया गया व्यायाम आपके लिए खतरा हो सकता है, जानें कैसे...
 
गलत एक्सरसाइज से बढ़ सकता है ,हार्ट अटैक का खतरा
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: प्रतिदिन व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करके आप अनेक तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। व्यायाम से दिमाग तेज होता है। साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। एक्सरसाइज को लेकर परेशानी तब शुरू होती है।

जब लोग किसी अनुभवी की देखरेख के बिना यूट्यूब से देखकर कसरत करते हैं। यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) व्यायामशाला क्लब के कोच मजहर उल कमर ने बताया कि गलत व्यायाम हार्ट अटैक की कारण बन सकती है।

उन्होंने बताया कि यूट्यूब में व्यायाम करने वाला व्यक्ति अपनी शारीरिक योग्यता के मुताबिक ही व्यायाम करके दिखाता है। एक्सरसाइज के साथ -साथ अच्छा भोजन और आराम भी हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने के लिए किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना जरूरी है।

कोच मजहर उल कमर ने कहा कि बच्चो के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सुबह की सैर और व्यायाम फायदेमंद है। ऐसे में परीक्षार्थी रोजाना सुबह आधा घंटा व्यायाम पर ध्यान जरुर दें। परीक्षा में इसके रिजल्ट सकारात्मक होंगे। इस कार्य में संरक्षक भी बच्चों का साथ दें। इससे उनका दिमाग तेज होगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।


क्या होनी चाहिए जिम में सुविधाएं
पढ़ाई और पेपर की तैयारी के साथ बच्चे योग और व्यायाम पर खास ध्यान दें, तो तैयारी अच्छी होती है। सुबह जल्दी उठकर कुछ समय सैर करे के बाद लगभग आधा घंटा तक विद्यार्थी को व्यायाम, योग आदि करना चाहिए। इससे शरीर के साथ मन और दीमाग दोनों सही रहेते है। जहां ताजा वायु नहीं आती हो, क्रॉस संवातन नहीं होता, सही ऑक्सीजन न मिलती हो, जिम में योग्यता से ज्यादा भीड़ हो ,ऐसे वातावरण में अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक एक्सरसाइज करना खतरनाक हो सकता है।

जिम ट्रेनर से ले सहायता
यूट्यूब से देखकर गलत व्यायम (एक्सरसाइज) शरीर के लिए घातक हो सकती है। शहर में लगभग 250 जिम में ज़्यादातर अप्रशिक्षित जिम ट्रेनर होते हैं। जिनकी देखरेख में युवक जोश में और जल्दी बॉडी बनाने के लिए गलत व्यायाम करते हैं। यह गलत व्यायाम हार्ट अटैक की कारण बन सकती है।


सही जिम का करें चयन
देश में अनेक जगहों पर जिम बेसमेंट या फिर ऐसी जगह बनाए जाते हैं। जहां कोई भी नहीं आता -जाता और ऐसी जगह पर ताजा हवा नहीं पहुंचती। क्योंकि क्रॉस वायु-संचालन नहीं होता जो बहुत आवश्यक होता है। इससे युवक को जिम करने के समय उचित ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है।

व्यायाम शारीरिक क्षमता के हिसाब से करें

जिस प्रकार से ज्यादा खाना खाने से अपच हो जाती है। पेट खराब हो जाता है। इसी प्रकार शारीरिक शक्ति से ज्यादा व्यायाम करने से भी अनेक बीमारियां होती हैं। हार्ट अटैक जैसे दुर्घटना सामने आते हैं। जिम ट्रेनर को युवक पर स्पेशल ध्यान रखना चाहिए। उसकी शारीरिक शक्ति के मुताबिक ही उसको व्यायाम करवाना चाहिए। जिम करने वाले युवक को ऐसी जगह व्यायम करने जाएं जहां पर ताजा हवा आती हो। अधिक भीड़ न हो और जिम ट्रेनर भी आप पर पूरा ध्यान दें ।

अधिक वजन उठाने से बॉडी नहीं बनती 

नौजवानों को लगता है कि केवल जिम में जाकर जोश में अधिक वजन उठाने से बॉडी बन जाएगी। वह स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। दैहिक क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करना चाहिए। सिर्फ जिम में जाकर अधिक वजन उठाने से बॉडी नहीं बनती है। अपने शरीर को स्वस्ठ बनाने के लिए युवक को खुले आसमान के नीचे ताजी हवा में व्यायाम करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज के साथ -साथ अच्छा भोजन और आराम करना भी बहुत आवश्यक होता है।