top haryana

Food Containers: जानिए किस चीज में खाना खाने से हो सकता है कैंसर, आपके शरीर के लिए है यह नुकसानदायक 

Food Containers: काले रंग वाले प्लास्टिक में गर्म खाना रखने से उसमें मौजूद केमिकल्स खाने के साथ लग कर हमारे शरीर में पहुंच जाते है। जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है और कैंसर का कारण  बन  सकते है।

 
Food Containers: जानिए किस चीज में खाना खाने से हो सकता है कैंसर, आपके शरीर के लिए है यह नुकसानदायक 
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: खाने-पीने की चीजों में प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल बहुत ही अधिक हो रहा है, फूड पैकेजिंग हो या फूड डिलीवरी हर चीज में ब्लैक रंग वाले प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग सबसे ज्यादा हो रहा है। सस्ते और टिकाऊ होने की वजह से इनकी डिमांड हमारे बाजार में बहुत हो रही है  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा उपयोग करने से यह हमारे शरीर के लिए कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को पैदा कर सकता है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स व डॉक्टर का कहना है कि ये ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर रीसायकल प्लास्टिक से बनाए व तैयार किए जाते है। ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर बनाने की प्रक्रिया में कई हानिकारक केमिकल्स और तत्वों का उपयोग किया जाता है। जिसके चलते यह ब्लैक  प्लास्टिक के केमिकल्स गर्म खाना रखते ही उनमें घुल जाते है और हमारी सेहत के लिए खतरा बन जाते है। ब्लैक प्‍लास्टिक में इस्तेमाल होने वाले कई हानिकारक केमिकल्स और तत्व हमारे खाने को खराब बना देते है, आइए जानते हैं इससे क्या-क्या नुकसान हमारे शरीर को हो सकते है।  

काले प्लास्टिक कंटेनर वाले खतरनाक है 

रिसाइकल किए गए प्लास्टिक से बनने वाले कंटेनर को काला रंग देने के लिए कार्बन ब्लैक व दूसरे प्रकार के केमिकल्‍स का इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक को रिसाइकल करते समय इसके अंदर बहुत सारे अन्य प्लास्टिक भी मिलाए जाते हैं। जिनके अंदर बहुत  हानिकारक केमिकल्स भी होते है, एम्स्टर्डम की टेक्निक-फ्री फ्यूचर और ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पाया गया कि काले प्लास्टिक से बने कई घरेलू प्रोडक्ट्स कैंसर जैसी बीमारियों का कारण और हार्मोन को प्रभावित करने वाले होते है। जिसके आधार पर यह माना जाता है कि काले प्‍लास्‍ट‍िक कंटेनर से भी कैंसर का खतरा ज्यादा हो सकता है। 

DNA को भारी नुकसान

रिसाइकल किए गए बहुत से प्‍लास्टिक कंटेनरों में बिस्फेनॉल A भी पाया जाता है, जिससे हमारे शरीर में हार्मोनल असंतुलन का जोखिम बहुत अधिक बढ़ सकता है। जिसके चलते इंसान को कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों का खतरा हो सकता है। काले प्लास्टिक में फेथलेट्स केम‍िकल मिलता है, जो सीधे हमारे शरीर में पहुंचकर DNA तक को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर इस्तेमाल करते वक्त सावधानियां

1. गर्म खाने की जगह ठंडा खाना ही ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में रख सकते है। 

2.  रिसाइकल प्लास्टिक को बार-बार इस्‍तेमाल से हानिकारक केमिकल्स खाने के जरिए शरीर में पहुंच सकते है इसलिए कुछ ही समय इनका उपयोग करें। 

3.  वह प्लास्टिक कंटेनर इस्तेमाल करें, जिन पर 'फूड-ग्रेड' वाला लेबल लगा हो, उनमें खाना अधिक सुरक्षित होता है। 

4. काले प्लास्टिक कंटेनर के इस्तेमाल करने से बचे।