Fashion Tips: छोटी हाइट की लड़कियां इस तरह की जींस पहनने से बचें, दिखेंगी और छोटी
TOP HARYANA: छोटी हाइट की लड़कियां अक्सर अपने फैशन को लेकर परेशान रहती हैं। कई बार उन्हें बताया जाता है कि क्या पहनना चाहिए, लेकिन क्या नहीं पहनना चाहिए, इस पर कम ध्यान दिया जाता है। सही स्टाइल अपनाकर अपनी लंबाई को बेहतर दिखाया जा सकता है। खासकर जब बात जींस की हो, तो कुछ जींस के प्रकार आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं और हाइट को और छोटा दिखा सकते हैं। आइए जानें, ऐसी कौन-कौन सी जींस हैं जो छोटी हाइट वाली लड़कियों को नहीं पहननी चाहिए।
1. बैलून जींस
बैलून जींस में कमर और जांघों के पास काफी ढीलापन होता है, लेकिन नीचे एंकल के पास यह काफी टाइट होती है। यह जींस शरीर के कर्व्स को छिपा देती है और पैर छोटे दिखते हैं। छोटी हाइट वाली लड़कियों को अपने पैरों को लंबा दिखाना चाहिए, लेकिन बैलून जींस से उल्टा असर पड़ता है। यह जींस आपकी हाइट को और भी कम दिखा सकती है। इसलिए बैलून जींस से बचें।

2. लो वेस्ट जींस
लो वेस्ट जींस दिखने में स्टाइलिश लग सकती है, लेकिन यह आपके पैरों और कमर के निचले हिस्से को छोटा दिखाती है। इसका असर आपकी हाइट पर भी पड़ता है। अगर आपकी हाइट कम है और साथ ही आप हेल्दी हैं, तो लो वेस्ट जींस पहनने से बिल्कुल बचें। यह आपके लुक को और खराब कर सकती है।

3. बैरल जींस
बैरल जींस बैलून जींस की तरह ही ढीली और लूज फिट होती है। इसकी लंबाई आमतौर पर एंकल पर खत्म होती है। जिससे यह क्रॉप्ड लुक देती है। छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए यह बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि यह पैर छोटे दिखाती है। बैरल जींस पहनने से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है।

क्या पहनें
छोटी हाइट की लड़कियां अगर सही जींस का चुनाव करें तो अपनी हाइट को लंबा दिखा सकती हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई जीन्स यूज कर सकती है :
हाई वेस्ट जींस: यह जींस कमर को ऊंचा दिखाती है और पैरों को लंबा दिखाने में मदद करती है।
फ्लेयर जींस: इसे सही तरीके से स्टाइल करके आप अपनी हाइट को बेहतर दिखा सकती हैं।
छोटी हाइट वाली लड़कियों को अपने कपड़ों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। बैलून लो वेस्ट और बैरल जैसी जींस से बचना चाहिए क्योंकि ये हाइट को कम दिखाती हैं। सही स्टाइलिंग से आप अपनी हाइट को लंबा दिखा सकती हैं और अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं।
