top haryana

Famous places in India: देश की ये जगह है जन्नत के समान, जीवन में एक बार जरूर घूम कर आइए

Famous places in India: देश में घूमने के लिए बहुत सारे आकर्षक स्थल हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले है, जो जन्नत के समान है, जिदंगी में एक बार अवश्य घूमने जाए।

 
Famous places in India: देश की ये जगह है जन्नत के समान, जीवन में एक बार जरूर घूम कर आइए
Ad

Top Haryana: आप लोग यदि घूमने-फिरने के शौकीन है तो आपको अपने जीवन में भारत देश की कुछ ऐसी जगहें है, जिसे एक बार जरूर घूम कर आना चाहिए, हम आपको जिन स्थानों के बारे में बताने जा रहे है, उनमें से कुछ तो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। भारत की 6 फेमस प्लेस जो पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है और देश की इन खास जगहों पर घूमने के लिए दूर-दूर से हजारों लोग आते है। 

लेह-लद्दाख 

लेह-लद्दाख सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए सबसे बेस्ट स्थानों की लिस्ट में जरूर होता है, आप यहां पर सुंदर परिदृश्य, ऊंचाई वाले रेगिस्तान, पुराने बौद्ध मठ, बाइकिंग, ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी रोमांचकारी गतिविधियों का आनंद उठा सकते है और अन्य दूसी गतिविधियों का भी भरपूर मजा ले सकते है।

हम्पी, कर्नाटक 

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल कर्नाटक का हम्पी शहर घूमना न भूलें, यह जगह प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और स्मारकों का खजाना है और यह स्थान सबसे प्राचीन व अद्भुत है। 

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल 

आप दार्जिलिंग की यात्रा करना न भूलें, यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने चाय के बागानों और कंचनजंगा रेंज के शानदार नजारों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। 

शिमला, हिमाचल प्रदेश 

हिल स्टेशनों की रानी शिमला, सुहाने मौसम, खूबसूरत नजारों के लिए पर्यटकों के बीच सबसे अधिक मशहूर है, आप यहां पर मॉल रोड, जाखू मंदिर और रिज का आनंद उठा सकते है। 

खजुराहो, मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश का खजुराहो अपने शानदार मंदिरों के लिए जाना जाता है, जो समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते है, यह भी यूनेस्को की ये विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।

कच्छ का रण, गुजरात 

कच्छ का रण भी कई लोगों की सबसे बेस्ट स्थानों की लिस्ट में हो सकता है, यह जगह अपने विशाल सफेद नमक के रेगिस्तान के साथ आपको एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है, रण उत्सव में भाग लें, यह एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो स्थानीय परंपराओं, संगीत, नृत्य और शिल्प का शानदार प्रदर्शन करती है।

ये जगहें भी घूमें

ताज महल : यह देश की सबसे प्रसिद्ध और सुंदर स्मारकों में से एक है, यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।
लाल किला : यह दिल्ली में स्थित एक ऐतिहासिक किला है, यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।
गोवा के समुद्र तट : गोवा भारत का एक छोटा सा राज्य है लेकिन इसके समुद्र तट दुनिया भर में प्रसिद्ध है।