top haryana

Channapatna Toys: पूरी दुनिया में बजता है चन्नापटना खिलौनों का डंका,  खासियत जानकर होंगे हैरान

Channapatna Toys: कर्नाटक के चन्नापटना खिलौने पूरी दुनिया में मशहूर है, GI टैग मिले हुए इन खिलौनों की मांग दुनियाभर में है, यह खिलौने लकड़ी से तैयार किए जाते है।

 
Channapatna Toys: पूरी दुनिया में बजता है चन्नापटना खिलौनों का डंका,  खासियत जानकर होंगे हैरान
Ad

Top Haryana: कर्नाटक के चन्नापटना शहर को भारत की खिलौना की नगरी के रूप में जाना जाता है, यहां पर बनाए जाने वाले खिलौने न केवल भारत  देश में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी यूनीकनेस और क्वालिटी के लिए मशहूर है। चन्नापटना के खिलौने अपनी रंगीनता, सुरक्षा और पर्यावरण के लिए सुरक्षित होने की वजह से दुनियाभर में पसंद किए जाते है, आइए जानते हैं कि ये खिलौने इतने मशहूर क्यों है और इनकी खासियत।

200 साल पुराना इतिहास

चन्नापटना के खिलौनों का इतिहास 200 साल से भी अधिक पुराना है, माना जाता है कि टीपू सुल्तान के शासनकाल में फारसी कारीगरों ने इस कला को चन्नापटना में पेश किया था, उन्होंने स्थानीय कारीगरों को लकड़ी के खिलौने बनाने की कला सिखाई, जो बाद में आगे चलकर इस शहर की पहचान बन गई। आज भी यह कला पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानीय कारीगरों द्वारा संरक्षित और विकसित की जा रही है, जानें खिलौनों की खासियत।

प्राकृतिक और सुरक्षित 

चन्नापटना के खिलौने मुख्य रूप से रबरवुड से बनाए जाते है, यह लकड़ी हल्की, मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल है, खिलौनों को रंगने के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है, जो बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित होते है, यही कारण है कि इन खिलौनों को बच्चों के लिए बेहतर माना जाता है।

हस्तनिर्मित 

चन्नापटना के खिलौने हाथ से बनाए जाते हैं, जिससे हर खिलौना अनूठा और विशेष रूप का बन जाता है, इन खिलौनों में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। गुड़िया, कार, और शैक्षणिक खिलौने अलग-अलग प्रकार के डिजाइन में उपलब्ध है।

पर्यावरण अनुकूल

चन्नापटना के खिलौने पूर्ण रूप से प्राकृतिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बनाए जाते है, इन्हें बनाने में किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल्स का उपयोग  नहीं किया जाता है, जिससे ये पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। ये खिलौने भारतीय संस्कृति और कला को दर्शाते है, इनमें पारंपरिक कलाओं और डिजाइनों को शामिल किया जाता है, जो भारतीय इतिहास और परंपराओं को जीवित रखते है।

वैश्विक स्तर पर मान्यता

चन्नापटना के खिलौनों को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त है, जो इनकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता को सुनिश्चित करता है, यह टैग इन खिलौनों को ग्लोबल मार्केट में एक खास पहचान देता है।

वैश्विक लोकप्रियता

चन्नापटना के खिलौने न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में भी निर्यात किए जाते हैं, इनकी सुरक्षा, पर्यावरण अनुकूलता और कलात्मकता के कारण ये खिलौने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक पसंद किए जाते है, विदेशी पर्यटक इन खिलौनों को स्मृति चिन्ह के रूप में खरीदना पसंद करते है।