top haryana

Cancer Symptoms: कैंसर बीमारी के लक्षण कैसे होते है, जानें घरेलू उपाय

Cancer Symptoms: विश्व भर में कैंसर जेसी घातक बिमारी के मामले हर साल सामने आ रहे है, परंतु इसके कुछ लक्षण आपको जरुर पता होने चाहिए, जो इस बिमारी की पहचान करने में काफी सहायता करते है....

 
कैंसर बीमारी के लक्षण कैसे होते है,जानें घरेलू उपाय

TOP HARYANA: कैंसर के मामले  विश्व भर में हर साल तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले साल  कैंसर पिड़ित लोगों के 14 लाख से अधिक नए मामले आए थे। इस बीमारी के लक्षणों की पहचान न कर पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। एक्सपर्ट्स केअनुसार इस भंयकर बिमारी के कुछ लक्षणो का आपको पता जरुर होना चाहिए। जानते है इसके बारे में केसे पता कर सकते है।

कैंसर की बिमारी के ऐसे कुछ लक्षण हैं जो आपको अवश्य पता होना चाहिए। इस बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राए है। भारत में कैंसर के मरीजों की तेजी से बढोतरी हो रही है। पिछले साल देश में इस बीमारी के 14 लाख से अधिक मामले सामने आए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ो के अनुसार  2025 में देश में कैंसर के रोगियो में 12.8 प्रतिशत तक की बढोतरी हो सकती है। फिलहाल भारत में, नौ में से एक युवक को अपने जीवनकाल में कैंसर होने की संभावना है। चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

कैंसर के मामले में बड़ी समस्या यह है कि लोगों को इसके लक्षणों के बारे में जानकारी नही है। लक्षणों का पता होने पर सही समय पर इलाज के माध्यम से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। ऐसे में कैंसर के कुछ शुरुवाती लक्षणों के बारे में एक्सपर्ट ने जानकारी दी है।

डॉक्टर इसके बारे में क्या कहते है

डॉ जे बी शर्मा जो दिल्ली के एक्शन कैंसर हॉस्पिटल मेडिकल विभाग में प्रमुख डॉक्टर है, उनके अनुसार यह बिमारी घातक व जानलेवा है। इसके लक्षण को पहचान कर समय पर इजाज करा सकते है। इसके कारण खतरा कम हो जाता है। लोगों को बीमारी के बारे में जागरुक होना होगा।

कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है, जिसमें शरीर की सेल्स में बदलाव होता है व असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करती है। कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। लेकिन पिछले  कुछ सालों से  फेफड़े, ब्रेस्ट प्रोस्टेट, और पेट के कैंसर में तेजी से बढोतरी हुई है। कुछ लक्षणों को नजरअंदाज न करें इससे आपकी परेशानी बढ सकती है।

कैंसर रोग के लक्षण

आपअपने भोजन की रुपरेखा में परिवर्तन नही करते है,अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है, कैंसर का लक्षण हो सकता है। शरीर में खून की कमी होना यह 2 महत्वपुर्ण लक्षण है। हमेशा पेट में दर्द,स्तन में गांठ या सूजन को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉ शर्मा का आगे कहना है की लोगों में खराब खानपान की आदत,अनियमित जीवनशैली, तंबाकू का सेवन अधिक करना, और हार्मोनल संतुलन बिगड़ने के कारण कैंसर होने की संभावना बनी रहती है। कैंसर के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।

कैंसर का इलाज की सुविधा

कैंसर के इलाज में नई-नई तकनीको का विकास हो रहा है। जैसे रेडियोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी, सर्जरी, कीमोथेरेपी इत्यादी का मरीजों की आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जा रहा है। और हाल ही में वित मंत्री ने बजट के अन्दर भी कैंसर के रोगियों के लिए अनेक सुविधाओं को देने का एलान किया है।