Burj Khalifa Flat: जानें बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदना कितना महंगा, भारत के शहरों से कितना सस्ता

TOP HARYANA: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित है और इसकी ऊंचाई 828 मीटर (2,716.5 फीट) है। यह एफिल टॉवर से तीन गुना ऊंची है। इस शानदार इमारत में 163 मंजिलें, 58 लिफ्ट, 2,957 पार्किंग स्थल, 304 होटल कमरे, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 लग्जरी अपार्टमेंट हैं।
बुर्ज खलीफा में फ्लैट की कीमत कितनी
बुर्ज खलीफा में रहने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन यहां की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।
1 BHK फ्लैट – AED 1.6 मिलियन (लगभग 3.73 करोड़ रुपये)
2 BHK फ्लैट – AED 2.5 मिलियन (लगभग 5.83 करोड़ रुपये)
3 BHK फ्लैट – AED 6 मिलियन (लगभग 14 करोड़ रुपये)
सबसे बड़ा पेंटहाउस (21,000 वर्ग फीट) – AED 102 मिलियन (लगभग 240 करोड़ रुपये)
बुर्ज खलीफा के 9 से 16 मंजिल तक अरमानी रेजिडेंस हैं, जहां एक और दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट मिलते हैं। 45 से 108 मंजिल तक एक से चार बेडरूम वाले शानदार प्राइवेट अपार्टमेंट हैं।
भारत में कहां हैं इतने महंगे फ्लैट
भारत में भी अब कुछ जगहों पर फ्लैट की कीमतें बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा हो रही हैं।
गुरुग्राम (गोल्फ कोर्स रोड) पर DLF The Dahlia नामक एक नया लक्जरी प्रोजेक्ट आ रहा है। यह 17 एकड़ में फैला होगा और इसमें 29 टावर और 400 अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट होंगे।
इस प्रोजेक्ट में फ्लैट की शुरुआती कीमत – 80 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट
एक अपार्टमेंट की औसत कीमत – 100 करोड़ रुपये
नोएडा में भी बढ़ेंगी कीमतें
नोएडा में सरकार जल्द ही सर्किल रेट 25-30% तक बढ़ाने की योजना बना रही है। इससे यहां फ्लैट्स की कीमत और बढ़ सकती है। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग जल्द ही इस पर जनता की राय लेगा। बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदना बहुत महंगा है, लेकिन भारत में भी अब कुछ प्रोजेक्ट इसकी कीमत को टक्कर दे रहे हैं। खासकर गुरुग्राम और नोएडा में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।