top haryana

Bathing Habits: भारत के लोग सुबह और जापानी रात में नहाते है, जानें नहाने का उचित समय 

Bathing Habits: हजारों सालों से नहाने के समय को लेकर एक परंपरा चली आ रही है, भारत देश के लोग सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद ही अन्य काम करते है। 

 
Bathing Habits: भारत के लोग सुबह और जापानी रात में नहाते है, जानें नहाने का उचित समय 
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते है कि सुबह जल्दी उठ कर सबसे पहले नहाना चाहिए, उसके बाद किसी और काम में लगना चाहिए, यह नियम बहुत से भारतीय आज भी मानते है लेकिन क्या आप ये जानते है कि बहुत से देश इससे बिलकुल उलट आदत को अपनाते है।

इन देशों में सुबह की जगह शाम को नहाना अधिक बेहतर माना जाता है, खासतौर से चीन और जापान में लोग सुबह उठकर फ्रेश होकर ऑफिस जाते है या अपने काम पर जाते है, नहाने के लिए शाम या रात का समय चुनते है।

नहाने का सही समय 

  • भारत में सुबह के समय नहाने की परंपरा चली आ रही है।

  • जापान और चीन के लोग रात में नहाना प्रिफर करते है।

  • कोरियाई लोगों में भी रात में नहाने की आदत अधिकतर कॉमन है।

  • अमेरिका, कनाडा और यूरोप देशों में सुबह के समय ही नहाने की आदत को सही माना जाता है। 

रात में नहाना  

  • चीन में माना जाता है कि रात में नहा कर सोने से दिन भर के नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

  • चीन और जापान दोनों ही देशों में ये भी माना जाता है कि रात में नहाना अधिक हेल्दी हैबिट है।

  • चीन का मौसम उष्णकटिबंधीय और मॉइस्ट रहता है, जिससे वहां के लोगों को ज्यादा पसीना आता है। 

  • इसी कारण चीन के लोग रात में खुद को रिफ्रेश करने के लिए नहाते है।

  • जापान में माना जाता है कि दिन भर के काम के बाद नहाना रेस्ट करने का समय माना जाता है।

  • जापान के लोग मेंटल और फिजिकल, दोनों तरह के रेस्ट की तरह ही देखते है।

रात में नहाने के फायदे

  • रात में नहाने के काफी फायदे होते है, ये शरीर और दिमाग दोनों को ही सुकून देता है।

  • रात में नहाकर सोने से नींद बढ़िया आती है।

  • गर्म पानी से नहाने से अकड़ी हुई मसल्स को राहत मिलती है।

  • दिनभर की गंदगी शरीर से साफ हो जाती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

  • रात में नहाने वालों की स्किन अधिक बेहतर हो सकती है।

सुबह नहाने के फायदे

  • सुबह नहाने से रातभर का आलस दूर होता है और दिन की एनर्जेटिक शुरुआत होती है।

  • सुबह नहाने से वो ज्यादा फ्रेश फील करते है।

  • दिनभर सुस्ती महसूस नहीं होती।