Ajbgjb News: रेस्टोरेंट में खाई ऐसी डिश, खाली हो गया अकाउंट
Ajbgjb News: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। दरअसल एक महिला ने एक होटल में ऐसी दिसँ खाई की जिसकी वजह से उसका पूरा अकाउंट ही खाली हो गया, आइए जानते है इसके बारें में विस्तार से...
TOP HARYANA: हम रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक में खाना ऑर्डर करते हैं, लेकिन बिल आने पर बड़ा झटका लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया की एक महिला के साथ, जिसका किस्सा इन दिनों खूब चर्चा में है।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रियाना अपने 8 दोस्तों के साथ शुक्रवार की रात खाने के लिए कैंटन लेन चाइनीज रेस्टोरेंट गई थीं। उन्होंने वहां कुल 8 डिश ऑर्डर कीं। खाना खत्म होने के बाद जब बिल आया, तो उसकी कीमत सुनकर सबके होश उड़ गए। बिल कुल 933 डॉलर था, जो भारतीय रुपये में करीब 77,268 रुपये होता है।
क्यों इतना महंगा आया बिल
बिल की इतनी बड़ी रकम का कारण था लाइव लॉब्स्टर। इस डिश की कीमत ही अकेले 615 डॉलर थी। रियाना ने यह बिल चुकाया तो सही, लेकिन उन्हें लगा कि रेस्टोरेंट ने पूरी कीमत की सही जानकारी पहले नहीं दी।
अगले दिन, रियाना सच जानने के लिए दोबारा उसी रेस्टोरेंट गईं और फिर से लॉब्स्टर ऑर्डर किया। इस बार लॉब्स्टर का वजन 4.5 पाउंड (करीब 2.04 किलो) था। रेस्टोरेंट ने इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति पाउंड बताई। रियाना को ऑर्डर करते समय यह जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे वह काफी नाराज हुईं।
रियाना की शिकायत
रियाना ने इस पूरे मामले में कीमत में पारदर्शिता की कमी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि रेस्टोरेंट को अपनी डिश की कीमतों को पहले से स्पष्ट करना चाहिए ताकि ग्राहक बिना मतलब ज्यादा पैसे न चुकाएं।
रेस्टोरेंट का जवाब
मामले पर रेस्टोरेंट ने सफाई देते हुए कहा कि यह फेस्टिव सीजन के कारण हुआ। उनका कहना था कि ग्राहकों को समझना चाहिए कि जैसे-जैसे ऑर्डर की चीजें खास और महंगी होंगी, वैसे ही उनका बिल भी ज्यादा होगा।
क्या सबक मिलता है
इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि रेस्टोरेंट में कुछ भी ऑर्डर करने से पहले उसकी कीमत की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। खासकर जब डिश महंगी हो सकती है, जैसे सीफूड या लाइव लॉब्स्टर। इससे बाद में अनचाहे खर्चों से बचा जा सकता है। अगली बार जब भी बाहर खाना खाने जाएं, मस्ती के साथ-साथ थोड़ी सावधानी भी रखें!
